OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट

AI Agent Launch: AI की दुनिया में OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए ChatGPT Work की घोषणा कर दी है। यह सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला चैटबॉट नहीं बल्कि एक ऐसा एडवांस AI एजेंट है।
OpenAI has launched ChatGPT Work AI will handle hours of work on its own
ChatGPT Work (Source. Social Media)
Published on
Updated on

What is ChatGPT Work: AI की दुनिया में OpenAI ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए ChatGPT Work की घोषणा कर दी है। यह सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला चैटबॉट नहीं बल्कि एक ऐसा एडवांस AI एजेंट है जो लंबे और जटिल प्रोजेक्ट्स को खुद संभाल सकता है। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि ChatGPT Work अलग-अलग ऐप्स में काम करने डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और यहां तक कि इंटरैक्टिव वेबसाइट तैयार करने में भी सक्षम है। यह OpenAI के नए GPT-5.6 और Codex मॉडल से लैस है।

इसके साथ ही OpenAI ने ChatGPT Work को "आपके एप्स और फाइल्स पर खुद एक्शन ले सकता है, जरूरत पड़ने पर घंटों तक किसी प्रोजेक्ट पर टिका रह सकता है और एक गोल को तैयार काम में बदल सकता है।" के रूप में पेश किया है।

एक कमांड में पूरा वर्कफ्लो संभालेगा AI

ChatGPT Work ks के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर केवल एक निर्देश देकर पूरे वर्कफ्लो की जिम्मेदारी AI को सौंप सकता है। उदाहरण के तौर पर यह कस्टमर रिसर्च को मार्केटिंग कैंपेन ब्रीफ में बदल सकता है, उसी के आधार पर मार्केटिंग कंटेंट तैयार कर सकता है और फिर अलग-अलग बाजारों के हिसाब से उसे कस्टमाइज भी कर सकता है। इससे कंपनियों और प्रोफेशनल्स का काफी समय बच सकता है।

रिपीट होने वाले काम होंगे ऑटोमेट

नया AI एजेंट Scheduled Tasks फीचर के साथ आता है जिससे रोजाना होने वाले कई काम अपने आप पूरे किए जा सकते हैं। इस फीचर में हर सुबह वेबसाइट्स पर बदलावों की जांच कर सकता है, उनका सारांश तैयार कर सकता है, नए फीडबैक के आधार पर प्रेजेंटेशन अपडेट कर सकता है और कस्टमर फीडबैक को प्रोडक्ट आइडियाज में बदल सकता है। डेस्कटॉप वर्जन में इन-बिल्ट ब्राउजर दिया गया है जो ऑनलाइन टूल्स और वेबसाइट्स से जानकारी जुटाने में सक्षम है। इतना ही नहीं ChatGPT Work यूजर के कंप्यूटर पर बैकग्राउंड में क्लिक, टाइपिंग, फाइल्स मूव करने जैसे कई कार्य भी कर सकता है।

वेबसाइट भी बनाएगा, जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा फीचर

जानकारी के लिए बता दें कि OpenAI ने पब्लिक बीटा में Sites in ChatGPT फीचर भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपने आइडिया को इंटरैक्टिव वेबसाइट या वेब ऐप में बदलकर दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि कंपनी ने कहा, "जब आप अपने कंप्यूटर या फोन से दूर होते हैं, तब भी ChatGPT Work शेड्यूल्ड टास्क के जरिए प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ा सकता है। उदाहरण के लिए, ये माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और स्लैक से आने वाले नए मेसेजेस को खुद अपडेटेड डाक्यूमेंट्स या स्लाइड्स में बदल सकता है और फिर जरूरी बदलावों को आपकी टीम के साथ शेयर कर सकता है।"

फिलहाल ChatGPT Work को वेब और मोबाइल पर Pro, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह Plus और Business यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही OpenAI ने Mac और Windows के लिए नया ChatGPT डेस्कटॉप ऐप भी जारी किया है जिसमें ChatGPT Work इंटीग्रेटेड रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com