Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन

Natural Sweetener Option: भारत सरकार ने सितंबर तक चीनी के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में रसोई में नेचुरल स्वीटनर की वापसी हो सकती है। चीनी के इन 6 विकल्पों को अपनाकर आप भी मिठास बनाए रखें।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 14, 2026 | 04:02 PM

चीनी के दूसरे विकल्प (सौ. पिंटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

Healthy Sweetener Option: गर्मियों के मौसम में चीनी की खपत बढ़ जाती है, लेकिन भारत सरकार ने 30 सितंबर 2026 तक चीनी के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। भारतीय घरों की रसोई में चीनी की खपत अधिक होती है। चाय, शरबत, लस्सी, मीठी छाछ, चटनी, स्वीटडिश व त्योहारी पकवान में चीनी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अधिक सेवन से शुगर, मोटापा व अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, ऐसे में आप हेल्दी ऑप्शन का चुनाव कर सकते है। ये रिफाइंड शुगर के मुकाबले कम प्रोसेस होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे आप बिना किसी ग्लानि के मीठे का स्वाद चख सकते है।

नैचुरल स्वीटनर

गुड़

गुड़ भारतीय किचन में काफी जाना-पहचाना सा है। इसका सोंधा टेस्ट कई रेसिपीज में जान डाल देता है। इसलिए यह भारतीय व्यंजनों, जैसे- शरबत, रोटी, दलिया, हलवा व मिठाई बनाने में उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, गुड़ पाचन में भी मददगार होता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी देता है। गुड़ में आयरन होता है। इसे रोस्टेड चना के साथ खाने से एनीमिया में लाभ मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर जिले के कन्हान-पारशिवनी में राशन संकट, गोदाम बदला तो बढ़ीं मुश्किलें? दुकानदारों ने उठाई आवाज

Chasakman Dam Water Level: पुणे जिले में बढ़ी पानी की चिंता, चासकमान बांध में सिर्फ 18.32% जल भंडार शेष

पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई

PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट

गुड़ (सौ. सोशल मीडिया)

खजूर या डेट सिरप

खजूर या डेट्स में फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं और यह नेचुरली मीठा होता है। चीनी की तुलना में खजूर एक बेहतरीन ऑप्शन है। मार्केट में डेट सिरप भी उपलब्ध है। जिसे कई तरह के व्यंजनों में उपयोग में लाया जा सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।

खजूर (सौ. पिंटरेस्ट)

शहद

शहद सबसे पुराने स्वीटनर में से एक है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से मिठास के लिए यह सबसे सेहतमंद विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के अलावा, विटामिन C, कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी भी बहुत ज़्यादा होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए।

शहद (सौ. पिंटरेस्ट)

कोकोनट शुगर

हेल्दी रसोई के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसका टेस्ट थोड़ा कैरमल जैसा होता है। इसे चीनी की जगह आराम से उपयोग किया जा सकता है। ज्यादातर इसका उपयोग बेकिंग, कॉफी या चाय में किया जाता है। कोकोनट शुगर नारियल के पेड़ के रस से बनाई जाती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है यानि यह ब्लड शुगर को धीर-धीरे बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें- A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?

फ्रूट प्यूरी

फ्रूट प्यूरी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह भी सच है कि इसका इस्तेमाल सभी तरह की डिशेज में नहीं किया जा सकता है। आम, केला, सेव व अंजीर की प्यूरी का इस्तेमाल कई प्रकार के शेक, स्मूदी, पुडिंग या बेकिंग में किया जा सकता है। बच्चों के खाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टीविया

आमतौर पर स्टीविया का इस्तेमाल डायबिटीज के मरीज या फिर वेटलॉस कर रहे लोग करते हैं। यह एक तरह का नेचुरल और जीरो-कैलोरी स्वीटनर है। यह चीनी से 200 फीसदी अधिक मीठा होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता है।

Easy and healthy alternative of sugar to indian kitchens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 04:02 PM

Topics:  

  • Export Business
  • Good Health
  • Health Benefit
  • healthy body
  • Healthy Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.