सर्दियों में Vitamin D की कमी बन सकती है साइलेंट किलर, पहचानें शुरुआती संकेत

Signs of Low Vitamin D: सर्दियों के मौसम में अक्सर शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसके संकेतों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हें पहचान कर विटामिन डी की पूर्ति करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
सर्दियों में विटामिन डी की कमी बन सकती है साइलेंट किलर, पहचानें शुरुआती संकेत
विटामिन डी की कमी (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Vitamin D Deficiency Symptoms: सर्दियों का मौसम कई लोगों को पसंद आता है, लेकिन इस दौरान शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। शरीर के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। यूं तो सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर को विटामिन डी मिलती है। लेकिन सर्दियों के समय यह मुमकिन नहीं हो पाता है जिसकी वजह से विटामिन डी कम होने लगता है।

शरीर में विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इम्यूनिटी कम हो जाती है। अगर इसकी कमी बढ़ती जाए तो गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सर्दियों में बैलेंस डाइट, हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पर्याप्त धूप विटामिन डी की कमी दूर कर सकती है।

क्यों कम होता है सर्दियों में विटामिन डी

सर्दियों में सूरज की रोशनी कम समय तक और कम तीव्रता से मिलती है। वहीं, ठंड की वजह से लोग धूप में कम बैठ पाते हैं और ज्यादातर समय घर में ही निकाल देते हैं। इसके अलावा मोटे कपड़े पहनने से त्वचा को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है। यही वजह से इस मौसम में अक्सर विटामिन डी की कमी होने लगती है।

विटामिन डी की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

  • सर्दियों में अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
  • अगर लगातार जोड़ों और पीठ में दर्द रहता है तो यह विटामिन की कमी हो सकता है। इसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  • मांसपेशियों में खिंचाव या क्रैम्प्स आना और कमजोरी विटामिन डी का प्रमुख लक्षण माना जाता है।
  • अगर बार-बार आप बीमार हो रहे हैं तो इसका मतलब है आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है।
  • सर्दियों में डिप्रेशन विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकती है।
  • बाल झड़ने का एक कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकता है जिसकी वजह से ज्यादा बाल झड़ते हैं।

विटामिन डी की कमी को नहीं पहचान पाने पर ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग, डायबिटीज, डिमेंशिया जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज किए बिना तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विटामिन डी की कमी से बचाव

  • रोजाना सुबह कम से कम 15 से 30 मिनट के लिए धूप में बैठना चाहिए। यह धूप सुबह 8 से 10 बजे के बीच की होगी तो ज्यादा फायदा मिलेगा।
  • शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिन डी युक्त चीजें जैसे दूध, दही, मशरूम, अंडे, मछली आदि को शामिल करें।
  • नियमित रुप से व्यायाम या एक्सरसाइज करने से विटामिन डी के अवशोषण की क्षमता बढ़ती है।
  • अगर प्राकृतिक तरीके से विटामिन डी नहीं बढ़ रहा है तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स लें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com