- Hindi News »
- Health »
- Sardiyon Me Asthma Ayurveda Upay Breathing Care
सर्दियों में अस्थमा से लड़ाई आसान, आयुर्वेद में जानिए सांस बचाने के ये असरदार उपाय
Ayurvedic Herbs For Asthma: सर्दियों में अस्थमा से घबराएं नहीं, आयुर्वेदिक उपायों से सांस की परेशानी पर पाएं काबू। जानें कौन-सी जड़ी-बूटियां, दिनचर्या और प्राणायाम ठंड में आपको राहत दे सकते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

सर्दियों में अस्थमा से बचाव ( सौ.सोशल मीडिया)
Ayurvedic Herbs For Asthma: सर्दियों का सीजन चल रहा है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी आम स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी बीमारियां भी खड़ी होने लगती है। अस्थमा मरीजों के लिए ठंड का तापमान सहन कर पाना आसान नहीं होता है। प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी के कारण इन लोगों को सांस लेन में दिक्कत होती है जिसके लिए हर वक्त इनहेलर लिए रहते है। सर्दियों में भी अस्थमा मरीजों को दवाईयों का सहारा ही लेना पड़ता है लेकिन आयुर्वेद में कुछ नुस्खे है जो सरल तरीके से इस सांस की बीमारी को निजात दिलाती है।
यहां पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कहा गया है कि, अस्थमा से डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत है। आयुर्वेद की मदद से अस्थमा को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और पूरी सर्दी बिना दिक्कत के गुजारी जा सकती है।
जानिए कैसी होती है अस्थमा की समस्या
यहां अस्थमा की बीमारी को आयुर्वेद में ‘तमक श्वास’ के रूप में माना गया है। इस समस्या के पनपने का कारण सर्दियों में तापमान का ज्यादा ठंडा होना होता है। अस्थमा का खतरा जब होता है तब शरीर में कफ और वात दोष का संतुलन बिगड़ जाता है। अस्थमा के कई प्रमुख लक्षण होते है जिसमें मुख्य लक्षण में सांस लेते वक्त घरघराहट, सांस फूलना, सीने में जकड़न और रात में खांसी का बढ़ना हैं। इन लक्षणों को बढ़ाने के लिए कमजोर पाचन तंत्र, शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ (आम), ठंडा-नम मौसम, गलत खान-पान और मानसिक तनाव जैसे कारक जिम्मेदार होते है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ पैसा ही नहीं, तनाव भी मिलता है विरासत में! जानिए कैसे पैरेंट्स का ट्रॉमा डालता है बच्चों पर असर
सिर्फ जींस नहीं इन 5 अनोखे तरीकों से पहनें कॉर्सेट टॉप; हर कोई हो जाएगा आपके फैशन सेंस का दीवाना
ऑफिस में घंटों बैठने से बढ़ रहा है पीठ और कमर दर्द? इस 1 योगासन से मिलेगी तुरंत राहत
थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें! खाने का सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज
इन आयुर्वेदिक तरीकों से काबू में लाए अस्थमा
आयुर्वेद के अनुसार कहा गया है कि, अस्थमा की बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है इसे सही इलाज और थोड़े से बदलाव के साथ काबू में लाया जा सकता है। यहां पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आयुर्वेद के कई उपाय बताए है।
- इन उपायों में अस्थमा में राहत के लिए वसाका (अडूसा), पिप्पली और तुलसी का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं और कफ को बाहर निकालती हैं।
- अस्थमा रोगियों के लिए पंचकर्म का तरीका भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें आने वाली वमन, विरेचन जैसी प्रक्रियाएं शरीर से जमा कफ और विषाक्त पदार्थ निकालकर सांस की नलियों को साफ करती हैं।
- अस्थमा रोगी घरेलू नुस्खों के जरिए भी इस समस्या को काबू में ला सकते है। जैसे गर्म पानी में हल्दी-शहद मिलाकर पीना, अदरक-तुलसी की चाय और भाप लेना सांस के रोगी को आराम देता है।
- आप अस्थमा जैसी बीमारी के बचाव के लिए छोटे-छोटे बदलाव और आयुर्वेदिक उपचार को अपनाकर सर्दियों में बचाव कर सकते है। रोजाना के आसान बदलाव जैसे गर्म, हल्का और पौष्टिक खाना खाएं और ठंडी, भारी, तली चीजें बिल्कुल न लें। सुबह हल्का व्यायाम और प्राणायाम करें।
- इस अस्थमा की समस्या में आप एक्सपर्ट से सलाह लेकर अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति का योग कर सकते है। कमरे में नमी कम रखें, गर्म कपड़े पहनें और धुएं-धूल से बचाव करें।
आईएएनएस के अनुसार
Sardiyon me asthma ayurveda upay breathing care
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में शर्मनाक वारदात! भिवंडी में मानसिक रूप से अक्षम मासूम से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Mar 10, 2026 | 03:06 PMसोलापुर में 10वीं की परीक्षा के बाद मधुमक्खियों का हमला, सांगोला के वाकी में 100 से ज्यादा छात्र-शिक्षक घायल
Mar 10, 2026 | 03:01 PMविपक्ष का ‘स्पीकर’ पर स्ट्राइक, 50 सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में किया वोट; संसद में मचा भारी हंगामा
Mar 10, 2026 | 02:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब बिना खतौनी जांच नहीं होगा बैनामा; गांवों के लिए बस सेवा समेत 30 प्रस्ताव पास
Mar 10, 2026 | 02:57 PMपिंपरी-चिंचवड़ में जल संकट गहराया, नल पर मोटर लगाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Mar 10, 2026 | 02:57 PMसबके लिए नहीं है बलिराजा मुफ्त बिजली योजना, टर्म्स एंड कंडीशन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद किया बड़ा खुलासा
Mar 10, 2026 | 02:55 PMविदेश में ड्राइविंग के लिए बढ़ी इंटरनेशनल लाइसेंस की मांग, वर्धा में छह साल में 163 लोगों ने बनवाया
Mar 10, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM
‘सड़े लाल गेहूं’ से ‘दुनिया का फूड बास्केट’ बनने तक का सफर, संसद में शिवराज सिंह का विपक्ष को करारा जवाब
Mar 10, 2026 | 02:03 PM
इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM














