सर्दियों में बढ़ जाता है जोड़ों में अकड़न का खतरा, इन 3 असरदार योगासन से पाएं राहत
Joint Pain Excercise: सर्दी के मौसम में बुजुर्गो में आपने देखा होगा कि, वे जोड़ों के दर्द से जूझते है और उनका ज्यादा चल पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन सभी समस्याओं का हल योगासन में छिपा है।
- Written By: दीपिका पाल
इन योगासन से जोड़ों के दर्द से पाएं राहत (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Health Tips: मौसम में बदलाव होने लगा है जहां पर बारिश के बाद अब ठंड की दस्तक हो गई है। इस मौसम में सेहत का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है नहीं तो समस्याएं बढ़ जाती है। सर्दियों में अक्सर अकड़न और जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। सर्दी के मौसम में बुजुर्गो में आपने देखा होगा कि, वे जोड़ों के दर्द से जूझते है और उनका ज्यादा चल पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन सभी समस्याओं का हल योगासन में छिपा है। यहां पर आप योगासन ही प्राकृतिक और प्रभावी समाधान के रूप में होता है।
आज हम आपको योगासन में ही कुछ खास योग के बारे में जानकारी दे रहे है जो जोड़ों में लचीलापन बढ़ाने और दर्द को कम करने के लिए मददगार साबित होता है। योग न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक तनाव भी दूर करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Kareena Kapoor Fitness: 44 की उम्र में भी फिट हैं करीना कपूर, स्लिम वेस्टलाइन के लिए करती हैं ये 4 योगासन
इन योगासन से जोड़ों के दर्द से पाएं राहत
आप योगासनों में से इन तीन प्रकार के आसनों को घर पर आसानी से कर सकते है जो आपको फायदा दिलाएंगे।
भुजंगासन: भुजंगासन रीढ़ की हड्डी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इस आसन को करने के लिए व्यक्ति को पेट के बल लेटना होता है और हाथों की हथेलियों को छाती के पास रखकर धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाना होता है। यह आसन कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। जो लोग कमर दर्द या गर्दन और कंधों में अकड़न महसूस करते हैं, उनके लिए भुजंगासन बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे जोड़ों की सूजन और दर्द में आराम मिलता है।
त्रिकोणासन: त्रिकोणासन जोड़ों के लिए अत्यंत उपयोगी है, खासकर कूल्हों, घुटनों और टखनों की अकड़न दूर करने में यह आसन मदद करता है। इस आसन में व्यक्ति को सीधे खड़े होकर अपने पैरों को थोड़ा अलग रखकर, एक पैर को बाहर की ओर मोड़ना होता है। फिर शरीर को झुकाकर उस दिशा की ओर हाथ को जमीन से छूने की कोशिश करनी होती है, जबकि दूसरा हाथ ऊपर की ओर होता है। गर्दन को ऊपर की ओर घुमाकर देखने से यह आसन शरीर के कई जोड़ों को खींचता है और उनमें लचीलापन बढ़ाता है। नियमित अभ्यास से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी हो जाती है कमजोर, इन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेगी भरपूर एनर्जी
गोमुखासन: गोमुखासन खासतौर पर कंधों और कूल्हों की अकड़न को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह बैठकर किया जाने वाला एक प्रभावी योगासन है। इसमें एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर के नीचे रखा जाता है और दोनों हाथों को पीठ के पीछे से मिलाने की कोशिश की जाती है। इस प्रक्रिया से कंधों और कूल्हों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनकी गति में सुधार आता है। जो लोग अपने कंधों और कूल्हों में जकड़न महसूस करते हैं, उनके लिए यह आसन बहुत सहायक होता है। साथ ही, यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है।
आईएएनएस के अनुसार
