- Hindi News »
- Health »
- Include These Things In Your Diet To Increase Immunity In Winter
सर्दियों में इम्यूनिटी हो जाती है कमजोर, इन चीजों को डाइट में करें शामिल, मिलेगी भरपूर एनर्जी
Immunity Booster Tips: बदलते मौसम, प्रदूषण, मिलावटी आहार, नींद की कमी और मानसिक तनाव के कारण हमारी इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है। इसके लिए बेहतर डाइट लेना जरूरी होता है।
- Written By: दीपिका पाल

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के फूड्स (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Diet Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर समय तनाव और अनियमित जीवन शैली का असर सेहत पर पड़ता है। अगर हम जल्दी से कोई हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं अपनाते है तो शरीर में कई बीमारियां होने लगती है। इस तनाव भरे माहौल में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है।
इसके अलावा बदलते मौसम, प्रदूषण, मिलावटी आहार, नींद की कमी और मानसिक तनाव के कारण हमारी इम्यूनिटी कमजोर पड़ जाती है, जिससे शरीर जल्दी संक्रमणों का शिकार हो जाता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको डाइट बेहतर रखना जरूरी होता है।
शरीर की ढाल होती है इम्यूनिटी
बताया जाता है कि, शरीर के लिए इम्यूनिटी कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। यहां पर इम्यूनिटी, हमें वायरस, बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों से बचाती है। अगर यह कमजोर हो जाए तो सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी और यहां तक कि गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा अच्छी बात यह है कि अपनी जीवनशैली और खानपान में थोड़े से बदलाव करके हम बिना दवाइयों के भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ओवरईटिंग से बचना है आसान! होली की दावत में खुद को कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम
साइलेंट किलर बन रहा है आपको गुस्सा; बिना दवा और बिना थेरेपी के ऐसे कंट्रोल करें अपना टेंपर
क्या आपका बच्चा भी होली खेलने को है बेताब? बाहर भेजने से पहले फॉलों करें ये ड्रेसिंग टिप्स
कैसी होनी चाहिए लाइफस्टाइल
सर्दियों के मौसम या अन्य मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए इस तरह की लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए, जो इस प्रकार है…
1- आप प्रात: 7 से 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें यह शरीर के लिए सही होती है। इसमें गहरी नींद से शरीर की टी-कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ आप योग और प्राणायाम का अभ्यास कर सकते है जो फेफड़ों को मजबूत बनाता है और तनाव के स्तर को घटाता है।
2- डाइट को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार का लेना जरूरी है। इसमें साबुत अनाज, मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें और अच्छे वसा शरीर की सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद आदि का सेवन श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय करता है, वहीं विटामिन डी के लिए रोजाना 15-20 मिनट धूप में रहना फायदेमंद है। जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कद्दू के बीज, मूंगफली और तिल शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
3- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर आंवला और हल्दी दोनों का ही सेवन कर सकते है जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इम्यून कोशिकाओं को सक्रिय करता है, जबकि लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षा देता है। अदरक शरीर में इंफ्लामेशन को कम करता है और संक्रमण से बचाव करता है।
4-इसके अलावा आप अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स जैसे दही और किण्वित खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते है। यह दरअसल आंतों की सेहत (गट हेल्थ) सुधारते हैं, जो इम्यूनिटी की पहली रक्षा पंक्ति मानी जाती है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन वायरस को निष्क्रिय करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या होता है अपेंडिक्स का तेज दर्द, आयुर्वेद में जानिए इसके देखभाल के जरूरी उपाय
5-आयुर्वेदिक औषधियों का भी सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। इसके लिए आप आयुर्वेदिक औषधियों में जैसे गिलोय और अश्वगंधा का सेवन कर सकते है। दरअसल यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत प्रभावी हैं। हल्का व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना तथा ध्यान और मेडिटेशन से तनाव कम करना इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाता है।
आईएएनएस के अनुसार
Include these things in your diet to increase immunity in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग ने गेंदबाजी में किया टॉप
Mar 03, 2026 | 03:12 PMविज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
Mar 03, 2026 | 03:04 PMअनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
Mar 03, 2026 | 03:03 PMफ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट बंद और डर का माहौल, ईशा गुप्ता ने सुनाई दुबई से वापसी की कहानी
Mar 03, 2026 | 03:03 PMहोली में कार पर रंग पड़ा तो होगा बड़ा नुकसान, इन 8 आसान तरीकों से बचाएं अपनी गाड़ी
Mar 03, 2026 | 03:00 PMईरान की महिला फुटबॉल टीम ने राष्ट्रगान का किया बॉयकॉट, एशियन कप में खिलाड़ियों का ‘मौन विद्रोह’; देखें VIDEO
Mar 03, 2026 | 02:51 PMचोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














