सुबह के समय नाश्ते में क्या लेना चाहिए? जानें सेकंड मील इफेक्ट कैसे बताता है पूरे दिन का गणित
Second Meal Effects Tips: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा को कैसे प्रभावित करता है? जानें ‘सेकंड मील इफेक्ट’ का विज्ञान, सही नाश्ते के फायदे और इसे डेली रूटीन में अपनाने के आसान तरीके।
- Written By: दीपिका पाल
सेकंड मील इफेक्ट्स (सौ.सोशल मीडिया)
Second Meal Effects: हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। सेहत के लिए पहला खाना या नाश्ता सिर्फ दिन की शुरुआत नहीं करता, बल्कि पूरा दिन बनाता या बिगाड़ता है। अगर आप सुबह का नाश्ता हेल्दी लेते है तो दिन भर आसान हो जाता है। जो व्यक्ति मोटापा, डायबिटीज, पीसीओडी या वजन घटाने जैसी समस्याओं से परेशान है उनके लिए यह छोटा-सा बदलाव गेम चेंजर का काम करता है। हेल्दी नाश्ते को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट जानकारी देते है।
जानिए क्या होता है सेकंड मील इफेक्ट
इसे लेकर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने सुबह के नाश्ते को लेकर बात कही है। पूजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर नाश्ते के महत्व के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “सेकंड मील इफेक्ट” यानी सुबह जो खाते हैं, उसका असर सिर्फ सुबह तक नहीं रहता बल्कि लंच, शाम का स्नैक और रात के खाने में भी आपका ब्लड शुगर कैसे बढ़ेगा, ये उसी से तय होता है।”उन्होंने सरल तरीके से समझाते हुए बताया, “अगर आप सुबह मीठी चीजें (ब्रेड-जैम, बिस्किट, कॉर्नफ्लेक्स, जूस) खाते हैं तो दोपहर के खाने के बाद आपका शुगर लेवल 50 प्रतिशत तक ज्यादा बढ़ सकता है। नाश्ता बिल्कुल स्किप कर दिया तो दिन भर कमजोरी, चिड़चिड़ापन और अचानक मीठा खाने की तलब लग सकती है। लेकिन सुबह प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाई तो पूरे दिन एनर्जी रहती है, दिमाग शांत रहता है और भूख भी देर से लगती है।”
ब्लड शुगर का स्पाइक रेट होता है कम
इसे लेकर न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने एक स्टडी यानि साल 1988 की रिसर्च वोल्वर एट अल, अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन को लेकर कहा है कि नाश्ता किस तरह से हमारे दिन को बनाता या बिगाड़ता है। इसे लेकर साबित हुआ है कि,लो जीआई वाला नाश्ता करने से लंच के बाद ब्लड शुगर का स्पाइक लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
कूलर के गंदे पानी और बदबू से हैं परेशान? बस एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा दूर कर देगा आपकी टेंशन
गर्मियों में बार-बार चढ़ जाता है आपका पारा? इन 5 सरल तरीकों से रखें दिमाग को बर्फ जैसा ठंडा
ये भी पढ़ें- सर्दियों में ये चीजें चेहरे को पहुंचा सकती है नुकसान
किस तरह का नाश्ता लेना होता है सही
यहां पर सेहतमंद रहने के लिए नाश्ता सही रखना जरूरी होता है। क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर परेशान होते है। सुबह के नाश्ते में उबले अंडे, हल्का ऑमलेट, दलिया, सादा दही या फल के साथ ग्रीक योगर्ट, मूंग दाल का चीला ले सकते हैं। इसके साथ ही बेसन या मिक्स दाल का पराठा, जो कम तेल में सेंका गया हो, वह भी ले सकते हैं। आपको आमतौर पर ज्यादा तेल-घी से बने खाने, मीठी और मैदे, सूजी से बने खाने को खाने से बचना चाहिए यह हेल्दी नहीं होते है।
आईएएनएस के अनुसार
