लगातार 30 दिन पिएं चुकंदर-गाजर जूस, आपके ब्लड और स्किन हेल्थ में दिखेगा कमाल
30 दिन तक चुकंदर-गाजर जूस पीने से ब्लड हेल्थ, स्किन ग्लो और एनर्जी लेवल में बड़े फायदे मिलते हैं। जानें इसके न्यूट्रिएंट्स, सही तरीका और रोज पीने के
- Written By: दीपिका पाल
चुकंदर और गाजर का जूस (सौ. सोशल मीडिया)
Beetroot-Carrot Juice Benefits: सर्दियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है। शरीर को फायदा पहुंचाने के लिए कई सारी सब्जियां मार्केट में मिलने लगती है। अगर हम मौसमी सब्जियों में से किसी एक सब्जी का सेवन नियमित रूप से करें तो फायदा पहुंचता है। सर्दियों में गाजर और चुकंदर मार्केट में भरमार रूप से मिलते है।
इन दो सब्जियों से बने जूस का सेवन आप निरंतर रूप से करते है तो आपकी शरीर में अंदरूनी तौर पर लाभ मिलता है। आप स्वस्थ रहने के लिए लगातार अगर एक महीने या 30 दिनों तक गाजर और चुकंदर के जूस को पीते है तो फर्क शरीर में नजर आता है चलिए जान लेते है इसके बारे में।
चुकंदर और गाजर का जूस अपनी डाइट में करें शामिल
सर्दियों में आप लगातार तीस दिनों तक गाजर और चुकंदर का जूस पीते है तो इसमें शामिल सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते है। इस जूस को रोजाना पीते है तो शरीर के लिए हेल्दी होता है। यह जूस ढेर सारे पोषक तत्वों के सप्लीमेंट के रूप में काम करता है। यहां पर चुकंदर की बात की जाए तो, शरीर में शुगर लेवल को कम करने के लिए स्वीट रूट के रूप में चुकंदर फायदेमंद होता है। इसके अलावा इस जूस में गाजर को मिलाकर पीने से शरीर के सभी अंगों की सेहत को पौष्टिक आहार मिलता है। आप इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन नियमित रूप से कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
रोजाना जूस पीने के फायदे
अगर आप गाजर और चुकंदर का जूस लगातार 30 दिनों के लिए करते है तो सेहत को फायदा कई तरह से मिलता है।
1- आप गाजर और चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीते है तो यह दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें दरअसल फाइबर और बीटाइन पाया जाता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
2- गाजर औऱ चुकंदर का जूस रोजाना पीने वाले लोगों का पाचन और गट हेल्थ बेहतर होती है। यह बॉवेल मूवमेंट की समस्या पर राहत दिलाता है।
3- इस जूस का सेवन करने से स्किन हेल्थ को फायदा मिलता है। इस जूस के सेवन से स्किन पिगमेंटेशन और डिस्कलरेशन से बचाव होता है। विटामिन सी और आयरन से भरपूर होने के कारण ये जूस त्वचा के कलर को नेचुरल रखता है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोजाना करें ये 4 प्राणायाम, शरीर को गर्म रखने के साथ ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद
4- यह ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी सही होता है। इस चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है, जो कि एक वेसल डायलेटर का काम करता है। ये ब्लड वेसल को रिलैक्स करता है और ब्लड फ्लो में सुधार लाता है।
