- Hindi News »
- Health »
- Home Remedies To Relieve Joint Pain
आपके किचन में ही है जोड़ों के दर्द का इलाज, ठंड के मौसम में आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी बड़ी राहत
सर्दी के मौसम में ज्वाइंट पैन यानी जोड़ों में दर्द की समस्या काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में बार-बार दवा लेने की बजाय छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रसोई में यूज होने वाले मसालों के नुस्खे काफी कारगर होते है।
- Written By: सीमा कुमारी

जोड़ों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय, (सौ.सोशल मीडिया)
Home Remedies For Joint Pain:सर्दी के दिनों में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। खासतौर पर बुजुर्ग लोगों को ज्वाइंट पैन यानी जोड़ों में दर्द की समस्या काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में बार-बार दवा लेने की बजाय छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रसोई में यूज होने वाले मसालों के नुस्खे काफी कारगर होते है। आइए जानते हैं, इन घरेलू नुस्खों के बारे में-
जोड़ों का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
अदरक के तेल का करें इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नया अपडेट, Jacqueline Fernandez बनना चाहती हैं सरकारी गवाह
अचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोड़ों के दर्द में राहत पाने के लिए आप अदरक के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अदरक वाली चाय पीने से भी आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, आप अदरक को गर्म पानी में शहद और नींबू के साथ मिलाकर पी सकते हैं। अदरक में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड सूजन को कम करने में मदद करता है।
तुलसी की चाय पीएं
तुलसी में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द में राहत दिलाने का काम करते हैं। आपको करना ये है कि रोजाना तीन से चार बार तुलसी की चाय का सेवन करना है। ऐसा करने से आपको जरूर लाभ मिल सकता है।
सरसों के तेल से मालिश करें
सरसों के तेल को हर मर्ज की दवा माना जाता है। इसके मालिश से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। प्रभावित जगह पर सरसों के तेल से मालिश करें। इसके लिए सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें लहसुन की कलियों को भून लें फिर इससे जोड़ों पर मालिश करें। प्रभावी परिणामों के लिए रोजाना मालिश करें। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
गर्म सेंक लें
सर्दियों में जोड़ों की दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए प्रभावित जगह पर गर्म सेक ले सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी की थैली को जोड़ों पर रखें। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत पा सकते हैं।
लहसुन का करें सेवन
आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन को कारगर उपाय माना जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। अगर आप अक्सर जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो लहसुन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की 2 से 3 कलियां खाएं, इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकता है।
Home remedies to relieve joint pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, खेली जाएगी 3 मैचों की वनडे सीरीज
Apr 17, 2026 | 05:01 PM200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया नया अपडेट, Jacqueline Fernandez बनना चाहती हैं सरकारी गवाह
Apr 17, 2026 | 04:57 PMअचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
Apr 17, 2026 | 04:50 PM‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
Apr 17, 2026 | 04:43 PMमहुआ: पोषण और औषधि का खजाना होने के बाद भी सरकारी उपेक्षा का शिकार, प्रक्रिया उद्योग के अभाव में शराब तक सीमित
Apr 17, 2026 | 04:40 PMShare Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में हरियाली, 505 अंक उछला सेंसेक्स; HUL के स्टॉक ने मचाया धमाल
Apr 17, 2026 | 04:36 PMदरोगा के पैर पर चढ़ाई गाड़ी…पूर्व मंत्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का उग्र तांडव, हापुड़ में काटा बवाल
Apr 17, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM










