-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Do Not Rinse Your Mouth With Water Use This Oil In The Morning
पानी नहीं इस तेल से करें सुबह-सुबह कुल्ला, माइग्रेन के अलावा इन समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा
- Written By: सीमा कुमारी
अगर आप पानी की जगह तेल से कुल्ला करना शुरू करें, तो न सिर्फ मुंह की सफाई बेहतर होगी, बल्कि शरीर की कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इस तेल से कुल्ला करने से मिलते है ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
हमारी लाइफस्टाइल और सेहत का गहरा संबंध हमारे डेली आदतों से जुड़ा होता है। इनमें से एक आदत है सुबह उठकर कुल्ला करना भी। हममें से अधिकतर लोग सुबह-सुबह नींद से उठकर पानी से कुल्ला करते हैं ताकि मुंह की गंदगी और दुर्गंध दूर हो सके।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप पानी की जगह तेल से कुल्ला करना शुरू करें, तो न सिर्फ मुंह की सफाई बेहतर होगी, बल्कि शरीर की कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है?
आपको बता दें, आयुर्वेद में इसे ‘ऑयल पुलिंग’ कहा जाता है और यह सदियों पुरानी एक प्रभावी घरेलू तकनीक है। आपको बता दें कि सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कोई दवा नहीं, सिर्फ रसोई में मिलने वाला तेल ही आपकी सेहत का साथी बनता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
इस तेल से कुल्ला करने से मिलते है ढेरों फायदे
दांत और मसूड़ों की सुरक्षा
रोजाना सुबह नारियल या तिल का तेल से कुल्ला करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। इससे दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन और सांस की दुर्गंध जैसी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप भी दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन और सांस की दुर्गंध जैसी प्रोब्लेम्स से परेशान है तो इस तेल से कुल्ला करने से निजात मिल सकती हैं।
गले की खराश और संक्रमण से बचाव
तेल से कुल्ला करने से गले में जमा बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे खराश, टॉन्सिल या बार-बार गले खराब होने की समस्या से राहत मिलती हैं।
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
तेल से कुल्ला करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल से कुल्ला करने से ये बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी में सुधार आता है।
यह भी पढ़ें–नकली पनीर पहचानने के बेहतरीन टिप्स जानिए, बाज़ार में खूब बिक रहे हैं नकली पनीर
माइग्रेन और सिरदर्द में राहत
एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेल से कुल्ला करने से माइग्रेन और सिरदर्द से भी राहत मिल सकती है। बता दें, ऑयल पुलिंग शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इससे सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
ऐसे करें ऑयल पुलिंग
- सुबह खाली पेट 1 बड़ा चम्मच नारियल या तिल का तेल लें।
- इसे 15 मिनट तक मुंह में अच्छी तरह घुमाएं।
- उसके बाद थूक दें।
- फिर गुनगुने पानी से कुल्ला करें और ब्रश करें।
एक्सपर्ट्स की मानें तो, कभी-कभी बड़ी बीमारियों का इलाज छोटी-सी आदत से भी हो सकता है। तेल से कुल्ला करना एक ऐसा ही सरल, सस्ता और प्रभावी तरीका है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। आज से ही इस प्राचीन आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाइए और फर्क खुद महसूस कीजिए।
Do not rinse your mouth with water use this oil in the morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














