गन्ने का रस पीने वाले शौकीन हो जाएं सतर्क, इन स्थितियों में भूलकर भी नहीं करें सेवन, मिलेगा नुकसान

आप अपनी डाइट में गन्ने के रस को शामिल करते है तो सेहत को इसका काफी अच्छा फायदा मिलता है। गर्मी के मौसम में ही गन्ने की भरमार देखने के लिए मिलती है गन्ना जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसके सेवन से नुकसान होते है।
इन लोगों को भूलकर नहीं करना चाहिए गन्ने के रस का सेवन
इन लोगों को भूलकर नहीं करना चाहिए गन्ने के रस का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sugarcane Juice: गर्मियों का मौसम शुरु हो गया है इस मौसम में तापमान बढ़ने के साथ सेहत का ख्याल आसानी से नहीं रख पाते है। गर्मी की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। अगर आप गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी, फिट और हाइड्रेट रखना चाहती हैं और बीमार नहीं होना चाहते है तो डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो गर्मी के मौसम में आपको बीमार ना होने दें।

अगर आप अपनी डाइट में गन्ने के रस को शामिल करते है तो सेहत को इसका काफी अच्छा फायदा मिलता है। गर्मी के मौसम में ही गन्ने की भरमार देखने के लिए मिलती है गन्ना जितना फायदेमंद होता है उतना ही इसके सेवन से नुकसान होते है। चलिए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का सेवन कम करना चाहिए।

गन्ने के रस के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर की कंसलटेंट जनरल फिजिशियन डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए या सावधानी बरतनी चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को गन्ने के जूस में मौजूद प्राकृतिक शर्करा के कारण इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि यह उनके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।

जानिए किन लोगों को भूलकर नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस

गन्ने के रस का सेवन करने से वैसे तो सभी लोगों को फायदा होता है लेकिन कई स्थितियों में गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए।

1- डायबिटीज के रोगी भूलकर नहीं करें सेवन

यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, गन्ने का जूस (Sugarcane juice) शुगर के मरीजों के लिए फायेदमंद नहीं होता है। दरअसल गन्ना, चीनी का उत्पादक है इसलिए जो लोग डायबिटीज की समस्या से ग्रसित है वे गन्ने के रस का सेवन करने से बचें। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जबकि ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है। इसी कारण ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित होता है। इसलिए शुगर के रोगियों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

2- हाई कोलेस्ट्रॉल के रोगी

यहां पर जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है तो उसे गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। यह गुड कोलेस्ट्राल को बैड कोलेस्ट्राल को एकसाथ कर देता है। यही वजह है कि इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए गन्ने के रस का सेवन करना चाहिए।

3-नींद की होती है कमी

यहां पर गन्ने के रस का सेवन करना जितना जरूरी होता है उतना ही डॉ. अंकित पटेल बताते हैं कि, इसमें पोलीकोसानॉल होता है। जिसके कारण अनिद्रा की समस्या होती है। अगर आपको नींद कम आती है या नहीं आती है तो आप गन्ने के जूस का ज्यादा सेवन न करें।

4-सिरदर्द और जुकाम की समस्या

अगर कोई व्यक्ति बदलते मौसम में सिरदर्द और जुकाम की समस्या से पीड़ित है तो उसे गन्ने के रस के सेवन से बचना चाहिए।अगर आप गन्ने का रस पीते हैं तो सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल आपको सिरदर्द दे सकता है।

5-अगर चोट लगी है तो न पिएं

डॉ. अंकित पटेल के मुताबिक, गन्ने के जूस में पोलीकोसैनॉल पाया जाता है, जो खून को पतला करता है, ये शरीर में खून का थक्का जमने नहीं देता। कई बार ये जूस आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि चोट लगने पर खून के ज्यादा बहने का खतरा ज्यादा हो जाता है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com