- Hindi News »
- Health »
- Include Foods Rich In Omega 3 Fatty Acids In Your Diet From Today
आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स, 100 की स्पीड से दौड़ेगा दिमाग
- Written By: दीपिका पाल
Omega-3 fatty acids Foods: इन तत्वों की कमी की पूर्ति आप खानपान में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करके कर सकते है। आज हम आपको ओमेगा -3 फैटी एसिड चीजों के बारे में बता रहे है जिसे आप डाइट में शामिल करें।

दिमाग को बूस्ट रखने के सुपरफू़ड्स (,सौ. सोशल मीडिया)
Omega-3 fatty acids based Food: आजकल हर किसी की लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त सी हो गई है। इस लाइफस्टाइल के साथ हर कोई अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते है। जबकि आज के समय में हर कोई एक-दूसरे से आगे बढ़ना चाहता है और उन्नति करना चाहता है, जिसके लिए मजबूत तन और मन की आवश्यकता होती है। मजबूत याददाश्त हमारी सफलता में अहम किरदार निभाती है। इस आपाधापी वाली जिंदगी में तनाव में रहने वाले लोग खुद को हेल्दी नहीं रख पाते है जिसका असर उनकी सेहत पर पूरा पड़ता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है।
रिसर्च ने ओमेगा-3 को माना बेस्ट
यहां पर वैज्ञानिक रिसर्च यह भी साबित करती है कि जो लोग ओमेगा-3 से भरपूर चीजें खाते हैं, उनकी याददाश्त बेहतर होती है। इससे लोग तनाव को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिमागी कमजोरी से भी बचे रहते हैं। वहीं रिसर्च का मानना यह भी है कि, हमारा दिमाग 60 प्रतिशत तक फैट से बना होता है, जिसमें से एक अहम हिस्सा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो न सिर्फ ब्रेन सेल्स को ताकत देता है, बल्कि उनमें सही तरीके से सूचनाएं पहुंचाने और एक-दूसरे से जुड़ने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।इन तत्वों की कमी की पूर्ति आप खानपान में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करके कर सकते है। आज हम आपको ओमेगा -3 फैटी एसिड चीजों के बारे में बता रहे है जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
अखरोट:
सम्बंधित ख़बरें
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
नागपुर में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल: मेडिकल-मेयो के ओपीडी में 30% बढ़े मरीज, ‘हीट एक्जरशन’ का खतरा
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
आप अपनी डाइट में इस ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है, जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूती देता है और उनकी कार्यक्षमता को बेहतर करता है। इसके अलावा अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ई नर्व सिस्टम को एक्टिव बनाए रखते हैं, जिससे सोचने-समझने की ताकत तेज होती है। रोज 2-3 अखरोट खाने से न सिर्फ याददाश्त में सुधार होता है, बल्कि दिमाग लंबे समय तक एक्टिव और हेल्दी बना रहता है।
अलसी के बीज:
ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी को पूरा करने के लिए आप अलसी के बीज को डाइट में शामिल कर सकते है। ये छोटे-छोटे बीज भले ही मामूली लगें, लेकिन इनके अंदर पोषण का खजाना छुपा होता है। यह ओमेगा-3 का सबसे अच्छा स्रोत है। इनमें मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) दिमाग की कोशिकाओं में लचीलापन बनाए रखता है और नए न्यूरॉन कनेक्शन बनने में मदद करता है। इसे आप अपने खाने में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह फोकस बढ़ाता है और दिमागी थकावट भी कम करता है।
चिया सीड्स:
पोषक तत्वों में शामिल ओमेगा -3 फैटी एसिड फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। चिया सीड्स दिमाग में सूजन को कम करते हैं, जिससे दिमाग ज्यादा शांत और संतुलित रहता है। जब दिमाग में सूजन नहीं होती तो वह बेहतर सोच सकता है। ज्यादा देर तक काम कर सकता है और तनाव को भी बेहतर तरीके से झेल सकता है। इसे आप रातभर भिगोकर सुबह ओट्स या मिल्क शेक के साथ खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भूलकर भी नहीं फेकें बादाम के छिलके, मिलते हैं ये पोषक तत्वों से भरपूर फायदे, जानिए
सोयाबीन:
यह ओमेगा-3 का बेहतर विकल्प माना जाता है। सोयाबीन में न सिर्फ ओमेगा-3, बल्कि प्रोटीन और लेसिथिन भी होता है, जो ब्रेन सेल्स को मजबूत बनाते हैं। टोफू, जिसे सोया पनीर भी कहते हैं, दिमागी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है और सोचने की शक्ति को बढ़ाता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है, खासकर उन लोगों के लिए जो शुद्ध शाकाहारी हैं।
आईएएनएस के अनुसार
Include foods rich in omega 3 fatty acids in your diet from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














