'अभी बहुत काम बाकी है...', इजरायल-हमास युद्ध पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

Marco Rubio on Hamas: जब पत्रकारों ने मार्को रुबियो से पूछा कि क्या उन्हें उम्मीद है कि हमास इस हफ्ते बंधकों को रिहा करेगा, तो उन्होंने कहा कि हमारी इच्छा है कि हमास जल्द से जल्द सभी बंधकों को आजाद...
marco-rubio-comments-on-israel-hamas-war-netanyahu-trump-peace-plan
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Israel Hamas ceasefire talks: हमास- इजरायल के शांति समझौता पर पूरी दुनिया की नजर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और हमास के बीच हर हाल में शांति स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने ‘गाजा पीस प्लान’ तैयार किया है। हालांकि, हमास की सहमति के बावजूद बातचीत में कोई ठोस प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि हमास वास्तव में शांति के लिए कितना गंभीर है।

जब पत्रकारों ने मार्को रुबियो से पूछा कि क्या उन्हें उम्मीद है कि हमास इस हफ्ते बंधकों को रिहा करेगा, तो उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि हमास जल्द से जल्द सभी बंधकों को आज़ाद करे। रुबियो ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि हमास वास्तव में शांति योजना को लेकर कितना गंभीर है। उनके अनुसार, बंधकों की रिहाई इस प्रक्रिया का पहला चरण है, जबकि निरस्त्रीकरण (disarmament) दूसरा और अधिक कठिन चरण होगा। उन्होंने माना कि यह राह आसान नहीं होगी, बल्कि काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।

हमास से समझौते को लेकर लगातार बैठकें जारी

रुबियो ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद की स्थिति को लेकर हमास अब सैद्धांतिक रूप से तैयार है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह गाजा युद्ध का अंत है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी नहीं, अभी कुछ काम बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। इजरायल और हमास के बीच समझौते को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं।

इसी हफ्ते पूरा हो सकता पहला चरण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बताया कि गाजा युद्ध को समाप्त करने और हमास के कब्जे में मौजूद बंधकों की रिहाई से जुड़ी वार्ताएं तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप के अनुसार, इजरायल और हमास के बीच गाजा शांति समझौते का पहला चरण इसी हफ्ते पूरा हो सकता है। उनका यह बयान उस चेतावनी के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर हमास उनकी शांति योजना के तहत गाजा में अपनी सत्ता और नियंत्रण छोड़ने से मना करता है, तो उसे इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com