- Hindi News »
- Health »
- Learn About The 5 Benefits Of Almond Peels
भूलकर भी नहीं फेकें बादाम के छिलके, मिलते हैं ये पोषक तत्वों से भरपूर फायदे, जानिए
- Written By: दीपिका पाल
Benefits Of Almond Peels: बादाम को भिगोकर खाने के बाद अक्सर लोग इसके छिलके निकालकर फेंक देते है, जो बिल्कुल सही नहीं है। बादाम के छिलकों में कई तरह के गुण समाए होते है जो सेवन करने से फायदा दिलाते है।

बादाम के छिलकों के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Badam Ke Chilke Ke Fayde: स्वस्थ शरीर के लिए पोषक तत्वों की पूर्ति जरूरी होती है। यह पोषक तत्व हमें संतुलित भोजन और ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों से मिलते है। बचपन से ही हमने काजू-बादाम के फायदों के बारे में सुना होगा जिसे खाना जरूरी है। बादाम में जहां पर पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है वहीं पर इनके छिलकों में भी कुछ बात होती है जिसके बारे में शायद आप कम ही जानते है।
बादाम को भिगोकर खाने के बाद अक्सर लोग इसके छिलके निकालकर फेंक देते है, जो बिल्कुल सही नहीं है। बादाम के छिलकों में कई तरह के गुण समाए होते है जो सेवन करने से फायदा दिलाते है।
जानिए बादाम के छिलके के फायदे
सिर्फ बादाम ही नहीं इसके छिलकों से भी चौंकाने वाले फायदे मिलते है जिसके बारे में आप कम ही जानते है, जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
नागपुर में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल: मेडिकल-मेयो के ओपीडी में 30% बढ़े मरीज, ‘हीट एक्जरशन’ का खतरा
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
1- पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बादाम का छिलका फायदेमंद होता है। दरअसल बादाम के छिलके फाइबर तत्वों से भरपूर होते है। यह फाइबर हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी होते है तो वहीं पर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। आपका पेट हमेशा साफ रहता है और आप बीमारियों से बचे रहते है।
2-दिल और कैंसर की बीमारियों से बचाव के लिए बादाम के छिलके फायदेमंद होते है। इन छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। असल में बादाम के छिलके कई बीमारियों से बचाते है।
3-बादाम के छिलके आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाने और बालों को मज़बूत बनाने में मदद कर सकते हैं। आप इन बादाम के छिलकों का इस्तेमाल स्क्रब या मास्क बनाने के लिए कर सकते है।
4- बादाम के छिलके वजन घटाने में भी असरदार होते है। फाइबर से भरपूर होने के कारण, बादाम के छिलके आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं, जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
ये भी पढ़ें-करवा चौथ से पहले अपनी साड़ी के लिए सिलवा लें इन बेहतरीन डिजाइन में ब्लाउज, खिल उठेगा आपका लुक
5- आप किसी बीमारी से जूझ रहे है या आपका इम्यूनिटी पावर कम हो रहा है तो आप बादाम के छिलकों का सेवन कर सकते है। इनमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। आप कम बीमारियों से बचे रहते है।
Learn about the 5 benefits of almond peels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
May 29, 2026 | 08:05 PMजनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














