- Hindi News »
- Health »
- Consumption Of These Things Is The Main Reason For Lack Of Calcium In The Body
इन चीज़ों के खान पान से हड्डियां हो जाएंगी एकदम कमज़ोर, हो जाएं सतर्क और अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज़ें
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल में से एक है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे है जिसके सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती हैं। इसलिए, इन चीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Bone Health Tips: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक जरूरी मिनरल में से एक है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने, मांसपेशियों के सही कामकाज, और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक सामान्य व्यक्ति को एक दिन में 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसके लिए विशेषज्ञ आपको प्रतिदिन संतुलित भोजन करने की सलाह देते हैं। दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थ, हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी आदि, सोया सेम, मछली कैल्शियम के बढ़िया स्रोत हैं।
हालांकि, कुछ फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जो शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को बाधित कर सकते हैं या उसकी कमी का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जो कैल्शियम की कमी को बढ़ावा दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
इन चीज़ों का सेवन शरीर में कैल्शियम की कमी मुख्य कारण :
नमक से भरपूर फूड्स
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिक मात्रा में नमक खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। आजकल लोग जंक फूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं जिसके चलते इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व नहीं मिल पाता है जिससे बॉडी धीरे-धीरे कमजोर होने लग जाती है।
शराब और कैफीन
अधिक मात्रा में शराब और कैफीन का सेवन करने से भी कैल्शियम की अवशोषण में कमी हो सकती है। इन दोनों चीजों का अधिक सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम पैदा कर सकता है।इसलिए, इन चीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
मीठी चीजों का सेवन
बहुत अधिक मीठी चीजों का सेवन भी हड्डियों को कमजोर बनाता है। ये कैल्शियम को शरीर से निचोड़ देते हैं जिससे चलने फिरने में परेशानी और उठने बैठने में होने लगती है।
कैफीन वाली ड्रिंक्स
कॉफी, चाय, और एनर्जी ड्रिंक्स जैसे कैफीन वाले ड्रिंक्स को ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। कैफीन शरीर में कैल्शियम के नुकसान को बढ़ाता है और यह यूरिन के जरिए कैल्शियम को बाहर निकालने का कारण बन सकता है।
अगर आप कैफीन पीते हैं, तो संतुलित मात्रा में ही इसे पिएं और कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
हाई प्रोटीन डाइट
बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन भी शरीर में कैल्शियम की कमी मुख्य वजह बन सकती है। ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स, जैसे- रेड मीट, अंडे, और प्रोटीन सप्लीमेंट्स की ज्यादा मात्रा शरीर में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिसे संतुलित करने के लिए शरीर कैल्शियम का इस्तेमाल करता है। इससे हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
Consumption of these things is the main reason for lack of calcium in the body
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














