खाली पेट हींग का सेवन बड़ा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits Of Heeng : हींग भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक खास मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। हींग एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हींग के सेवन से कई बीमारियों से आपको आसानी से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद गुण अपच, पेट में गैस और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। खाली पेट हींग खाने के कई फायदे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं खाली पेट हींग का सेवन करने से किन बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
खाली पेट हींग का सेवन बड़ा फायदेमंद :
पेट दर्द में फायदेमंद
हींग का सेवन पेट के लिए बड़ा फायदेमंद होता हैं। हींग में मौजूद गुण ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। कई बार पेट में दर्द गैस या ब्लोटिंग की वजह से होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चुटकी भर हींग का सेवन खाली पेट करना फायदेमंद हो सकता है।
सिरदर्द में फायदेमंद
अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो हींग का खाली पेट सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिरदर्द की समस्या को छू मंतर करती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर हींग का सेवन कर सकते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद
हींग का खाली पेट सेवन करने से अपच की समस्या दूर होती हैं। खाली पेट एक चुटकी हींग खाने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलेगा। अपच या पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर हींग का सेवन करते हैं।
ब्लड प्रेशर करता है रेगुलेट
हींग का खाली पेट सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह के समय हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में फायदा मिलता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आप अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट ज़रूर करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
स्किन के लिए फायदेमंद
हींग का सेवन केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका लेप चेहरे पर लगाने से स्किन काफी ग्लोइंग हो जाती है।हींग का इस्तेमाल रिंकल्स, पिंपल्स जैसी समस्याओं से निजात दिला सकता है।