सोने की कीमतों में बड़ी उछाल, रिकार्ड स्तर पर पहुंची चांदी; देखें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है।
Gold And Silver Price Update
सोने और चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Gold And Silver Price Today: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार, 25 अगस्त 2025 सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,130 रुपये की छलांग लगाकर 1,00,488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को यह 99,358 रुपये पर रहा था। वहीं 8 अगस्त को 1,01,406 रुपये के साथ सोना ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बना चुका है।

सोने से इतर आज यानी सोमवार, 25 अगस्त को चांदी ने ऑलटाइम हाई बनाया है। आज एक किलो चांदी की कीमत 2,227 रुपये महंगी होकर 1,16,133 रुपए हो गई है। शुक्रवार को चांदी 1,13,906 रुपये प्रति किलो थी। इससे पहले 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,510 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो सोमवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,01,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,01,660 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,01,510 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,01,510 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,01,510 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com