- Hindi News »
- Bihar »
- Patna Deaths Of Two Children Spark Violence And Arson On Atal Path
मासूमों की मौत से पटना में बवाल, आगजनी और पथराव से गरमाया माहौल- देखें VIDEO
Patna Protest: पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में दो मासूमों की मौत पर अटल पथ पर हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और पुलिस लाठीचार्ज की पूरी जानकारी पढ़ें।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मासूमों की मौत से पटना में बवाल (Image- Social Media)
Patna Violence: राजधानी पटना में सोमवार शाम जमकर हंगामा हुआ। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में दो मासूम भाई-बहनों की मौत के मामले में गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल पथ पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई। गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी और पथराव भी किया।
हिंसक विरोध प्रदर्शन और आगजनी
सोमवार शाम गुस्सा तब और भड़क गया जब लोग सड़क पर उतर आए और आगजनी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने एक स्कॉर्पियो और कई बाइकों में आग लगा दी। उन्होंने राहगीरों के साथ बदसलूकी की और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसमें एक भाजपा नेता की गाड़ी भी फंस गई, जिन्हें अपनी नेम प्लेट छिपाकर पीछे हटना पड़ा।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस की टीम पहुंची, लेकिन भीड़ ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके जवाब में, पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बवाल की वजह से अटल पथ पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Pakistan में तेल संकट ने मचाई तबाही, पेट्रोल 458 के पार तो 520 हुआ डीजल, एक महीने में दूसरी बार बड़ी बढ़ोतरी
Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
US फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
जिस नेता को भीड़ दौड़ा रही है इनका नाम मंगल पांडे है ( मंत्री ) जिनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए , मंत्री के गार्ड ने हम जैसे लोगों को वहाँ से हटवाया ताकि मंत्री जी जल्दी से निकल सके
पटना के अटल पथ पर बवाल 15 अगस्त को मिली दो बच्चों की लाश से जुड़ा मामला है कई घंटे तक अटल पथ जाम किय pic.twitter.com/pqu4U2b6hl — Saqlain Ahmad (@Saqlain84100846) August 25, 2025
क्या कहा पुलिस ने?
एसएसपी पटना कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “कई पुलिसकर्मियों को पत्थरबाजी से चोटें लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय भेज दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।” 2 बच्चों के मृत पाए जाने की घटना पर उन्होंने कहा, “डॉक्टर की रिपोर्ट सबके सामने है, जिसके अनुसार हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर के द्वारा कुछ और जांच भी लिखी गई हैं। जब तक पुष्टि नहीं हो जाती, किसी को हिरासत में नहीं लिया जा सकता।”
यह भी पढ़ें- बिहार में बाहुबलियों का वशंवाद! RJD-JDU और कांग्रेस के गंदे हाथ, विधानसभा चुनाव में होगी लॉन्चिंग
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये घटना 15 अगस्त की है, जब इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में दो मासूम भाई-बहन की लाश मिली थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या कर शवों को जलाया गया है। इस घटना के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश था। उनका कहना है कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी नाराजगी ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। वहीं पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
Patna deaths of two children spark violence and arson on atal path
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMमहाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Apr 03, 2026 | 09:11 AMCareer Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
Apr 03, 2026 | 09:10 AMDonald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














