Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Neem For Skin: बारिश के मौसम में नीम से करें स्किन की देखभाल, पिंपल्स और दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Neem Benefits for Skin: नीम का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जाता रहा है। नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी स्किन को पिंपल्स और मुहांसे से बचाता है। नीम ओरल हेल्थ में भी फायदेमंद है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 01, 2026 | 12:10 PM

नीम (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Natural Home Remedies With Neem For Clear Skin: कई दशकों से नीम का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता रहा है। दांतों और मुंह की सेहत के लिए नीम की टहनियों से लेकर स्किन और बालों की देखभाल के लिए नीम पाउडर, पेस्ट और तेल तक, इस कुदरती खजाने का इस्तेमाल किया जाता है।

नीम की ताकत इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स में है, जैसे लिमोनोइड्स, क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोइड्स और बीटा-सिटोस्टेरॉल, जैसे कंपाउंडस स्किन को शांत करने, बचाने और रिपेयर करने का काम करते हैं। ये प्लांट एक्टिव्स एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होते हैं, जिससे नीम मुहांसे, एक्जिमा, सोरायसिस और यहां तक ​​कि स्किन के छोटे-मोटे इन्फेक्शन में भी असरदार होते है।

केमिकल-बेस्ड कई ट्रीटमेंट्स के उलट, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं या जलन पैदा कर सकते हैं, नीम धीरे-धीरे और बिना नुकसान पहुंचाए काम करता है। आजकल लोग अपनी स्किन पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं। वे ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स बेहद कम या नहीं होते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Jackfruit Seeds: कटहल के बीज बन सकते हैं सुपरफूड, जानें 7 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका

Diabetes Diet: डायबिटीज में ये 5 फल बन सकते हैं ब्लड शुगर के दुश्मन! खाने से पहले जरूर जान लें ये बात

Mango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन

Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क

नीम का इस्तेमाल ‘प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने’ (मुहांसों के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया) से लड़ते हैं, जबकि इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लालिमा और सूजन को कम करता है। नीम का तेल, फेस वॉश और प्यूरीफाइंग मास्क में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो सेंसेटिव स्किन के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।

स्किन केयर में नीम के फायदे

  • मुंहासों से लड़ने में मदद करता है

नीम मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और सूजन को कम करता है, मुहांसों के इलाज के लिए नीम एक बेहतर नेचुरल विकल्प है।

  • त्वचा की समस्याओं में आराम देता है

इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण बिना किसी केमिकल के एक्जिमा और त्वचा की जलन को ठीक करने में मदद करते हैं।

  • रोजाना की देखभाल

त्वचा पर नीम का पेस्ट लगाने से त्वचा साफ रहती है। फेस वॉश से लेकर टोनर, तेल और मास्क तक, नीम वाले प्रोडक्ट सेंसिटिव और मुंहासे वाली त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।

  • सेहत के लिए फायदेमंद

नीम का इस्तेमाल स्कैल्प की समस्याओं, मुंह की देखभाल और बालों की समस्याओं के लिए पेस्ट, तेल, लोशन और मास्क के रूप में भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क

इस तरीके से करें नीम का इस्तेमाल

मुट्ठी भर ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें, उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मुहांसों, लालिमा और जलन को नेचुरली ठीक करने में मदद मिलती है।

Neem for skin 5 best ways to use neem for pimples oily skin and dark spots

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 12:10 PM

Topics:  

  • Beauty Tips
  • Face Care Tips
  • Lifestyle News
  • Natural Glow
  • Skincare Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.