Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Vegetarian Protein Diet: अगर आप शाकाहारी हैं, तब भी सही फूड कॉम्बिनेशन के साथ रोज़ाना 90 ग्राम प्रोटीन को पूरा किया जा सकता है। जानिए एक्सपर्ट्स के बताए आसान और हेल्दी डाइट प्लान।
- Written By: रीता राय सागर
वेज प्रोटीन डाइट (फोटो.सोशल मीडिया)
90 Grams Protein Without Eggs Or Meat: शरीर को फिट बनाए रखने के लिए प्रोटीन रिच फूड खाना जरूरी है। मानव शरीर भी प्रोटीन से बना हुआ है। इसलिए अक्सर कहा जाता है कि पर्याप्त प्रोटीन पाने के लिए अंडे या मांस खाना जरूरी है।
लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही प्लानिंग के साथ शुद्ध शाकाहारी खाने वाले लोग भी बिना सप्लीमेंट, अंडे या मांस के रोज़ाना 90 ग्राम प्रोटीन को टारगेट को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए प्रोटीन को एक बार में लेने के बजाय पूरे दिन के भोजन में बंटवारा कर दिया है।
पूरे दिन में प्रोटीन को करें डिवाइड
एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर एक ही समय में बहुत अधिक प्रोटीन लेने की तुलना में दिनभर अलग-अलग मील्स में प्रोटीन मिलने पर बेहतर उपयोग कर पाता है। एक समय के भोजन में कंप्लीट प्रोटीन इनटेक करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए 4-5 संतुलित मील्स में प्रोटीन शामिल करना बेहतर रणनीति हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Malaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
ये शाकाहारी फूड्स करेंगे मदद
-
दूध और दही
दूध, दही और ग्रीक योगर्ट प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें नाश्ते या स्नैक में शामिल किया जा सकता है। एक फूल कोर्स मील के साथ एक कटोरी दही लेना खाने को कंप्लीट करता है।
-
पनीर और टोफू
लो-फैट पनीर और टोफू दोनों ही हाई-प्रोटीन विकल्प हैं। इन्हें सब्जी, सलाद या ग्रिल करके खाया जा सकता है।
वेज प्रोटीन डाइट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
सोया चंक्स
सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इन्हें पुलाव, करी या सलाद में शामिल किया जा सकता है।
-
दालें और फलियां
मूंग, मसूर, चना, राजमा और छोले जैसे खाद्य पदार्थ रोजमर्रा की डाइट में प्रोटीन बढ़ाने का आसान तरीका हैं।
वेज प्रोटीन डाइट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
नट्स और बीज
मूंगफली, बादाम, चिया सीड्स, कद्दू के बीज और अलसी जैसे विकल्प स्नैक के रूप में प्रोटीन और हेल्दी फैट दोनों देते हैं।
एक दिन का हाई-प्रोटीन प्लान
- नाश्ता: दूध + ग्रीक योगर्ट/दही + बेसन या मूंग चीला
- मिड-मॉर्निंग: भुना चना या मूंगफली
- दोपहर: दाल + पनीर/टोफू या हरी सब्जी + रोटी
- शाम: छाछ या दही + स्प्राउट्स
- रात: सोया चंक्स या राजमा/चना + सलाद
इस तरह अलग-अलग स्रोतों से प्रोटीन लेने पर 90 ग्राम का लक्ष्य हासिल करना आसान हो सकता है।
वेज प्रोटीन डाइट (फोटो.सोशल मीडिया)
किन बातों का रखें ध्यान?
- केवल एक ही प्रोटीन सोर्स पर निर्भर न रहें।
- अलग-अलग दाल, डेयरी और सोया फूड्स का संयोजन करें।
- अगर आप नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं या किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अपनी जरूरत के अनुसार प्रोटीन की मात्रा तय करने के लिए डाइटिशियन से सलाह लें।
