Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स

Breastfeeding Week: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही ब्रा चुनना मां के आराम, बेहतर सपोर्ट और आसान स्तनपान के लिए बेहद जरूरी है। जानिए सही साइज़, फैब्रिक और फिट चुनने के एक्सपर्ट टिप्स।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 05, 2026 | 04:14 PM

ब्रेस्टफीडिंग (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Breastfeeding Bra Tips: मां बनना जितना खूबसूरत अहसास है, उतना ही अधिक शरीर में होने वाले बदलाव तकलीफ देते हैं। हालांकि इसे समझना ज्यादा जरूरी है। डिलीवरी के बाद स्तनों का आकार बदलना, दूध भरने के कारण भारीपन महसूस होना और संवेदनशीलता बढ़ना सामान्य बात है।

ऐसे में एक सही नर्सिंग ब्रा या मैटरनिटी ब्रा का चुनाव इनसे थोड़ी राहत देने का काम कर सकता है। सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि स्तनों की बेहतर देखभाल और आसान ब्रेस्टफीडिंग के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार, गलत साइज या गलत फैब्रिक की ब्रा असहजता, त्वचा में जलन और दूध पिलाने में समस्या पैदा कर सकती है।

नर्सिंग ब्रा क्या होती है?

नर्सिंग ब्रा खासतौर पर स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए डिजाइन की जाती है। इसमें ऐसे कप होते हैं, जिसमें अलग से आसानी से खोलने की व्यवस्था होती है, जिससे बच्चे को दूध पिलाना आसान हो जाता है। यह सामान्य ब्रा की तुलना में अधिक सपोर्ट देती है और स्तन पर अनावश्यक दबाव नहीं डालती।

सम्बंधित ख़बरें

Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी

नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका

Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा

नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही ब्रा पहनना क्यों जरूरी है?

डिलीवरी के बाद स्तनों का आकार दिनभर में कई बार बदल सकता है, क्योंकि दूध भरने और खाली होने से उनका आकार घटता-बढ़ता रहता है।

  • स्तनों को पर्याप्त सपोर्ट देती है।
  • पीठ, कंधों और गर्दन पर दबाव कम करती है।
  • त्वचा पर रगड़ और जलन से बचाती है।
  • दूध पिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाती है।
  • दिनभर आरामदायक महसूस कराती है।

कैसे करें सही नर्सिंग ब्रा का चुनाव?

  • सही साइज सबसे जरूरी

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद पुराने साइज़ की ब्रा फिट नहीं भी हो पाती है। इसलिए नया साइज़ मापकर ही ब्रा खरीदें। बहुत टाइट या बहुत ढीली ब्रा दोनों ही असुविधाजनक हो सकती हैं।

  • सॉफ्ट और सांस लेने वाला फैब्रिक चुनें

कॉटन या मॉइस्चर-विकिंग फैब्रिक त्वचा को सूखा और आरामदायक रखने में मदद करता है। सिंथेटिक कपड़ों से पसीना और जलन की समस्या हो सकती है।

  • चौड़ी स्ट्रैप्स और मजबूत बैंड

चौड़ी स्ट्रैप्स और चौड़ा अंडरबैंड स्तनों का वजन बेहतर तरीके से संभालते हैं और कंधों पर दबाव कम करते हैं।

  • आसानी से खुलने वाले कप

ऐसी नर्सिंग ब्रा चुनें, जिसके कप एक हाथ से आसानी से खोले जा सकें। इससे सार्वजनिक स्थानों या यात्रा के दौरान भी स्तनपान कराना सुविधाजनक होता है।

  • वायरलेस ब्रा को दें प्राथमिकता

शिशु के जन्म के शुरुआती महीनों में वायरलेस नर्सिंग ब्रा अधिक आरामदायक होती है क्योंकि यह स्तनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालती।

  • क्या रात में भी नर्सिंग ब्रा पहननी चाहिए?

अगर स्तनों में भारीपन या दूध के रिसाव की समस्या रहती है, तो रात में हल्की, बिना वायर वाली सॉफ्ट नर्सिंग ब्रा पहनना आरामदायक हो सकता है। हालांकि यह पूरी तरह आपकी सुविधा और जरूरत पर निर्भर करता है।

क्या सही ब्रा से दूध की मात्रा बढ़ती है?

नहीं। सही नर्सिंग ब्रा दूध का उत्पादन नहीं बढ़ाती, लेकिन यह स्तनपान को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बना सकती है। दूध बनने की प्रक्रिया मुख्य रूप से हार्मोन, बच्चे के बार-बार स्तनपान करने और मां के पर्याप्त पोषण व हाइड्रेशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान

  • बच्चे को उसकी भूख के अनुसार स्तनपान कराएं।
  • दिनभर पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार लें।
  • ब्रा को नियमित रूप से साफ रखें।
  • अगर स्तनों में तेज दर्द, लालिमा, गांठ या बुखार हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • यदि सही साइज़ चुनने में परेशानी हो, तो प्रोफेशनल ब्रा फिटिंग या लैक्टेशन एक्सपर्ट की सलाह लें।

Breastfeeding bra guide how to choose the right nursing bra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 04:14 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Nursing
  • Women Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.