-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Big Benefits Of Eating Bitter Gourd In Summer
गर्मी के मौसम का करेला डायबिटीज के मरीज के लिए है बेहतरीन, सेहत के ‘इन’ मामलों में करता है औषधि का काम
- Written By: सीमा कुमारी
आयुर्वेद में करेला को गर्मियों की बेहतरीन औषधीय सब्ज़ियों में गिना गया है। इस मौसम में शरीर को ठंडक, डिटॉक्स और हेल्दी रखने की जरूरत होती है। ऐसे में करेला यानी बिटर गार्ड एक बेहद फायदेमंद सब्ज़ी हो सकती है।

गर्मियों में करेला खाने के बड़े फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Bittergourd Benefits: भले ही करेला स्वाद में कड़वा हो लेकिन, इसके फायदे बहुत मीठे होते हैं। आयुर्वेद में करेला को गर्मियों की बेहतरीन औषधीय सब्ज़ियों में गिना गया है। इस मौसम में शरीर को ठंडक, डिटॉक्स और हेल्दी रखने की जरूरत होती है। ऐसे में करेला यानी बिटर गार्ड एक बेहद फायदेमंद सब्ज़ी हो सकती है।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए तो करेला एक तरह से रामबाण औषधि है जो कि ब्लड शुगर को काबू में रखने में मदद करता है। करेला न केवल शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, बल्कि यह पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं, गर्मियों में करेला खाने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
गर्मियों में करेला खाने के बड़े फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पेट के लिए बड़ा फायदेमंद
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या आम हो जाती है। करेला खाने से पेट साफ रहता है और पाचन बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत देता है और आँतों की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है। यह पेट के कीड़ों को भी खत्म करने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में करेला खाना बड़ा फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। करेला एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और आयरन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद
गर्मियों में करेला खाना स्किन के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता हैं। करेले में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में त्वचा पर होने वाले दानों, फुंसियों और एलर्जी से बचाव करते हैं। इसका सेवन त्वचा को अंदर से साफ करता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। यह पिंपल्स और एक्ने में भी फायदेमंद है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए तो करेला एक तरह से रामबाण औषधि है जो कि ब्लड शुगर को काबू में रखने में मदद करता है। करेले में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स जैसे चरांतीन और पोलिपेप्टाइड-P इंसुलिन के समान काम करते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को नैचुरली कम करने में मदद करता है। इसलिए यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। गर्मी में जब शरीर जल्दी थकता है, करेला ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
लिवर को करता है डिटॉक्स
आपको बता दें, गर्मी में शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव तेजी से होता है। करेला लिवर को डिटॉक्स करता है और उसे स्वस्थ बनाए रखता है। यह बाइल जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे पाचन सुधरता है और शरीर की सफाई होती है। करेला लिवर की सूजन और फैटी लिवर जैसी समस्याओं में भी राहत देता है।
Big benefits of eating bitter gourd in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान
Aug 06, 2026 | 04:45 PMसपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Aug 06, 2026 | 04:42 PMसावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Aug 06, 2026 | 04:41 PM96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
Aug 06, 2026 | 04:34 PMRapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
Aug 06, 2026 | 04:31 PMBSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
Aug 06, 2026 | 04:15 PM1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
Aug 06, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














