लिवर के इलाज में भूमि आंवला संजीवनी बूटी से कम नहीं, जानिए इसके अनमोल फायदे
भूमि आंवला एक प्रकार की जड़ी-बूटी है। जिसे लीवर का बॉडीगार्ड' कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते है लिवर का बॉडीगार्ड कहे जाने वाले फल के सेवन से होने वाले फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी
भूमि आंवला के सेवन से होने वाले फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
लिवर शरीर के सबसे जरूरी अंगों में एक होता है जो मानव शरीर को जिंदा रखने के लिए कई जरूरी काम करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और खून को साफ करता है। लेकिन, आज के दौर में जंक फूड, दवाइयों का ओवरडोज और तनाव आदि का असर सबसे पहले हमारे लिवर पर पड़ता है।
ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा प्राकृतिक इलाज मिल जाए, जो इस अनमोल अंग का ख्याल बिना साइड इफेक्ट के रख सके, तो कैसा रहेगा? हम बात कर रहे हैं एक बेहद छोटा-सा लेकिन असरदार फल की, जिसे भूमि आंवला कहा जाता है।
हो सकता है आपने इसका नाम पहले न सुना हो, लेकिन इसके फायदे इतने जबरदस्त हैं कि इसे लिवर का ‘बॉडीगार्ड’ कहा जाता है। ऐसे में आइए जानते है लिवर का बॉडीगार्ड कहे जाने वाले फल के सेवन से होने वाले फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
MP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
क्या है भूमि आंवला
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, भूमि आंवला एक छोटा-सा पौधा होता है, जो जमीन के पास उगता है और उसके छोटे-छोटे हरे फलों की बनावट आम आंवले जैसी होती है। इसीलिए इसे ‘भूमि आंवला’ कहा जाता है। यानी जमीन पर उगने वाला आंवला। आयुर्वेद में “झरफुका” भी कहा जाता है और यह लिवर, किडनी और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में बेहद लाभकारी माना गया है।
एड़ी के दर्द के लिए रामबाण हैं ये घरेलू उपचार, जल्द मिलेगा आराम!
लिवर का बॉडीगार्ड यानी भूमि आंवला के फायदे :
-
हेपेटाइटिस में फायदेमंद
आयुर्वेद में भूमि आंवला का उपयोग हेपेटाइटिस बी और सी जैसी बीमारियों में किया जाता रहा है। यह लिवर की सूजन को कम करता है और वायरस से लड़ने में सहायक होता है।
-
लिवर डिटॉक्स करता है
भूमि आंवला में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते है। यह लिवर की कार्यक्षमता को सुधारता है और उसे रीजनरेट करने में मदद करता है।
-
फैटी लिवर से राहत
आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या है। ऐसे में भूमि आंवला फैट को लिवर में जमने से रोकता है और पहले से मौजूद फैट को भी धीरे-धीरे घटाता है।
-
डायबिटीज में फायदेमंद
भूमि आंवला का सेवन करने से डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है।
-
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
भूमि आंवला का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है।
-
किडनी स्टोन में राहत
भूमि आंवला पेशाब के रास्ते पथरी के छोटे कणों को बाहर निकालने में मदद करता है।
कैसे करें भूमि आंवला का सेवन
भूमि आंवला का रस, पाउडर, या काढ़ा रूप में सेवन किया जा सकता है।
सुबह खाली पेट एक चम्मच रस पानी के साथ लें।
