ये संकेत फैटी लिवर की ओर करते हैं इशारा
फैटी लिवर शुरुआती चरण में अक्सर कोई लक्षण नज़र नहीं आते। हालाँकि, जैसे-जैसे स्थिति बढ़ती है, थकान, पेट में दर्द और बिना किसी कारण के वज़न कम होने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
फैटी लिवर की समस्या
All Source:Freepik
खराब जीवनशैली और खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या काफी बढ़ गई है।
क्या है फैटी लिवर
जब लिवर पर फैट सामान्य से अधिक हो जाता है तो उसे आम भाषा में फैटी लिवर बोलते हैं।
पेट में दर्द
पेट में भारीपन, दर्द या खाना खाने के बाद असहज महसूस करते हैं तो इसे नजरअंदाज न करें।
एनर्जी में कमी
शरीर में लगातार एनर्जी में गिरावट लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है।
त्वचा का पीलापन
त्वचा का पीला पड़ना लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।
वजन में अंतर
फैटी लिवर में मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है जिसकी वजह से वजन में बदलाव आ सकता है।
एकाग्रता में कमी
लिवर सही से काम नहीं करता है तो इसका असर दिमाग पर पड़ता है और एकाग्रता में कमी आती है।
लिवर का रखें ध्यान
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जंक फूड, तेल और मसाला, आदि का सेवन सीमित रखें।

