क्या आप भी खाने के बाद खाते हैं पान? जानिए सेहत को मिलने वाले 6 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेद भी मानता है फायदेमंद
Betel Leaf 2026: अगर आप भी खाने के बाद पान खाते हैं, तो जानिए इसके 6 जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ। आयुर्वेद के अनुसार पान पाचन सुधारने, मुंह की दुर्गंध दूर करने और कई अन्य समस्याओं में लाभकारी माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं? (सौ.सोशल मीडिया)
Betel Leaf Benefits : कई लोग खाने के बाद माउथ-फ्रेशनर के तौर पर पान खाना पसन्द करते है। पान हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। पूजा से लेकर मुंह के स्वाद के लिए यह अहम माना जाता है। अमूमन लोग खाने के बाद पान खाना पसंद करते है।
लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक सही तरीके से खाया गया पान सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यदि आप बिना तंबाकू वाला सादा या मीठा पान खाते हैं, तो यह आपके शरीर को कई चमत्कारी फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि भोजन के बाद पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं।
पान खाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
-
पेट के लिए फायदेमन्द
पान खाने से पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है। इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी पान मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ice Plunge Benefits: बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ
Meeting Fatigue क्या है? लगातार मीटिंग्स से क्यों बढ़ रहा है कर्मचारियों में बर्नआउट, जानें वजह, लक्षण और बचाव
Friendship Day: सोशल मीडिया ने दोस्ती को किया मजबूत या बढ़ा दी दूरियां? जानें मजबूत रिश्ते बनाने के आसान टिप्स
Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन
आपको जानकारी के लिए बता दें कि पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अपच, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं।
-
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है
पान के पत्तों में सूजन-रोधी तत्वों का खजाना पाया जाता है, जो जोड़ों में होने वाली तकलीफ और दर्द को काफी हद तक कम करता है – जो रूमेटाइड अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी कई पुरानी बीमारियों के प्रमुख लक्षण हैं।
ताजे पान के पत्तों को गर्म करके उन्हें प्रभावित हड्डियों और जोड़ों के चारों ओर कसकर बांधने से उस क्षेत्र में दर्द, सूजन की तीव्रता काफी कम हो जाती है और अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत मिलती है।
-
ओरल हेल्थ को बनाता बेहतर
पान खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है। इसके साथ ही पान ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये मुंह के संक्रमण से भी बचाव करता है। पान एक तरह से मॉउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है।
-
मूड को बेहतर बनाता हे
अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पान खाते हैं तो इससे आपका मूड अच्छा होता है। ये दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है। इससे तनाव भी कम होता है। कुल मिलाकर ये मूड को बेहतर बनाता हे।
ये भी पढ़ें- Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
-
एसिडिटी और गैस से तुरंत राहत
मसालेदार या भारी खाना खाने के बाद अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या हो जाती है। पान के पत्तों में अलकलाइन गुण होते हैं, जो पेट के एसिड को बेअसर करते हैं। इससे एसिडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलती है।
-
मेटाबॉलिज्म में सुधार
पान के पत्ते शरीर के मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही से काम करता है, तो खाना ऊर्जा में तेजी से बदलता है और शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होने की गुंजाइश कम हो जाती है। यह आंतों की सफाई करके शरीर को डिटॉक्स भी करता है।
