-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Blood Sugar Control Why Blood Sugar Rises Without Eating Sweets
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
- Written By: रीता राय सागर
Blood Sugar Level: कई बार बिना कुछ मीठा खाए भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसके पीछे मॉडर्न लाइफ स्टाइल एक बड़ी वजह हो सकती है। आइए जानते हैं किन कारणों से बढ़ता है ब्लड शुगर।

ब्लड शुगर (फोटो.सोशल मीडिया)
High Blood Sugar: आम तौर पर लोगों को लगता है कि ब्लड शुगर केवल अत्यधिक मीठा खाने से बढ़ता है, इसलिए कई लोग मीठे के सेवन से परहेज करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
कई बार चीनी या मिठाई के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अनुसार, शरीर में हार्मोनल बदलाव, तनाव, नींद की कमी और कुछ दवाएं भी ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। इसलिए सिर्फ चीनी या मीठे से दूरी बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी डेली लाइफ की कुछ आदतों को भी बदलने की आवश्यकता है।
-
तनाव
जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज करता है। ये हार्मोन लिवर को अधिक ग्लूकोज बनाने का संकेत देते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
-
नींद पूरी न होना
लगातार कम नींद लेने से शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं और रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है।
-
संक्रमण या बीमारी
बुखार, सर्दी, फ्लू या किसी संक्रमण के दौरान शरीर बीमारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त हार्मोन बनाता है। इससे भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने सीधे तौर पर मीठे का सेवन किया है या नहीं।
-
कुछ दवाओं का सेवन
स्टेरॉयड, कुछ हार्मोनल दवाएं और कुछ अन्य दवाएं ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं। यदि आप ऐसी दवाएं ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से शुगर की जांच कराते रहना जरूरी है।
-
शारीरिक गतिविधि की कमी
लंबे समय तक बैठे रहने और नियमित व्यायाम न करने से शरीर ग्लूकोज का पूरी तरीके से उपयोग नहीं कर पाता। इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
-
पानी की कमी
कम पानी पीने से शरीर में ग्लूकोज की सांद्रता बढ़ सकती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अधिक दिखाई दे सकता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
-
सुबह के समय हार्मोनल बदलाव
सुबह उठने से पहले शरीर कुछ हार्मोन रिलीज करता है, जो ऊर्जा के लिए ग्लूकोज बनाते हैं। डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों में इससे सुबह के समय ब्लड शुगर सामान्य से अधिक हो सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल का तरीका
- संतुलित और फाइबर युक्त आहार लें।
- रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
- 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
- तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
- दिनभर 2.5-3 लीटर पानी पिएं।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना
माझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Blood sugar control why blood sugar rises without eating sweets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blood Sugar Control: मीठा नहीं खाते फिर भी बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें इसके पीछे की 7 बड़ी वजहें
Jul 30, 2026 | 09:53 AMMaharashtra Healthcare: हेल्थकेयर सेक्टर में आया क्रांतिकारी परिवर्तन, नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोलीं शायना
Jul 30, 2026 | 09:51 AMYRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन
Jul 30, 2026 | 09:36 AMCWG 2026: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय लॉन्ग जम्पर बने
Jul 30, 2026 | 09:35 AM30 जुलाई का इतिहास: जब 36 करोड़ लोग अंधेरे में डूबे, भारत ने देखा सबसे बड़ा ब्लैकआउट
Jul 30, 2026 | 09:34 AMShare Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,000 के पार
Jul 30, 2026 | 09:31 AMमाझा गांव आरोग्य संपन्न से हर गांव होगा निरोगी नवभारत हेल्थकेयर समिट में बोले स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर
Jul 30, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM












