- Hindi News »
- Lifestyle »
- Betel Leaves Are Very Beneficial For The Skin
पान के पत्तों से मिलेगी दमकती और खूबसूरत त्वचा, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
Paan Skin Care: कई लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में पान चबाना पसंद करते है। इसे आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि भी माना गया है,लेकिन इन पत्तों का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

स्किन के लिए फायदेमंद है पान के पत्ते (सौ.सोशल मीडिया)
Paan ka patta: चाहे कोई भी मौसम हो। हर मौसम में स्किन की ख़ास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लेकिन जब हम बिना सोचे-समझे अपनी त्वचा यानी स्किन पर कुछ भी लगा लेते हैं, तो चेहरे की चमक गायब हो जाती है। ऐसे में त्वचा की रंगत बरकरार रखने के लिए पान के पत्ते का इस्तेमाल कर सकते है।
आपको बता दें,पान के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। इसलिए, लोग चेहरे को ठंडा रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते है। आप इसे अलग-अलग तरीकों से लगाकर त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते है। आइए जानते है इसके फायदे और लगाने के तरीके।
स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद है पान के पत्ते
काले धब्बों को कम करता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फुंसियाँ सूखने के बाद काले धब्बे छोड़ जाते हैं। इसके लिए हम तरह-तरह की क्रीम आज़माते हैं। लेकिन इसकी बजाय, पान के पत्ते को शहद के साथ मिलाकर लगाएँ। इससे आपकी त्वचा पर यह समस्या कम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
Bakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
साथ ही, आपको बाज़ार से मिलने वाली केमिकल वाली क्रीम लगाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे चेहरा साफ़-सुथरा दिखेगा। आप चाहें तो पहले पैच टेस्ट करके इस तरह के उपाय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
त्वचा को गोरा करने में काम करता है
आपको बता दें, पान के पत्ते का इस्तेमाल केवल काले धब्बों को कम करने के अलावा, चेहरे की रंगत यानी गोरा करने में काम करता हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पीसकर पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसका पानी निचोड़कर बेसन में मिला लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरा साफ़ हो जाएगा।
पान के पत्ते मुंहासों को कम करते हैं
जैसा की आप जानते है कि, गंदगी और चिपचिपाहट के कारण चेहरे पर अक्सर पिंपल्स की समस्या देखने को मिलती है। साथ ही यह समस्या हमारी बदलती जीवनशैली के कारण भी होती है।
यह भी पढ़ें:दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ाती हैं अल्जाइमर की बीमारी, जानिए कैसे रखें ख्याल
ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा पर पान के पत्ते का इस्तेमाल करें। विशेषज्ञ भी इसे लगाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आपको पान के पत्ते को पानी से साफ करना होगा। इसके बाद इसे मिक्सी में पीस लें।
फिर इसका पेस्ट निकालकर पानी को अच्छी तरह छान लें। इसके बाद इसे कॉटन पैड से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से पिंपल्स की जलन कम होगी। साथ ही त्वचा साफ नजर आएगी।
Betel leaves are very beneficial for the skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













