Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Desi Ghee Khane Ke Fayde: घी से दूरी नहीं, दोस्ती कीजिए, जानिए क्यों है ये शानदार हेल्थ की कुंजी

Desi Ghee ke Fayde: देसी घी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और कई बीमारियों से रक्षा करता है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 30, 2026 | 03:10 PM

घी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Desi Ghee Benefits In Winter: ठंड का मौसम जारी है इस मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह के परेशानियां होने लगती है। ठंडी हवाओं से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है बल्कि खानपान पर भी ध्यान देना भी बहुत जरूरी हो जाता है। सर्दियों में लोग सर्दी-खांसी, जुकाम और अन्य बीमारियों से परेशान रहते हैं।

इस मौसम में फिट रहने के लिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में गर्माहट बरकरार रहे और आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। सर्दियों की डाइट में आप घी शामिल कर सकते हैं।

अगर बात देसी घी की करें तो, यह सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाली चीज नहीं है, बल्कि भारत का सदियों से माना जाने वाला असली सुपरफूड है। हमारे यहां घी को ताकत, ओज और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। आज विज्ञान भी मानता है कि देसी गाय का घी दुनिया के सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है।

सम्बंधित ख़बरें

Morning Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता क्यों है जरूरी? जानिए क्या खाना हेल्थ के लिए है बढ़िया

गुड़हल के पौधे में नहीं आ रहे हों फूल, तो बस ये नुस्खा आज़मा कर देखिए, फूलों से भर जाएंगे पौधे

Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह

Watermelon Barfi: तरबूज से तैयार करें यूनिक बर्फी, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

पोषक तत्वों से भरपूर है देसी घी

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, देसी घी में मौजूद सीएलए, ब्यूट्रेट, ओमेगा-3, विटामिन ए, डी, ई, के2 और कई तरह के फैटी एसिड इसे एक सम्पूर्ण औषधि बना देते हैं। आयुर्वेद में इसे योगवाही कहा गया है जो दूसरी औषधियों की क्षमता भी बढ़ा देता है।

देसी घी के सेवन से होने वाले फायदे

पाचन तंत्र को करता मजबूत

एक्सपर्ट्स बताते है कि, घी की सबसे खास बात है कि यह पाचन को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद ब्यूट्रिक एसिड आंतों को हील करता है, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और एसिडिटी को शांत करता है और अग्नि को बढ़ाता है।

दिमाग के लिए अमृत

कहते है, मस्तिष्क के लिए तो घी किसी अमृत से कम नहीं है। यह मस्तिष्क को स्निग्धता देता है, याददाश्त सुधारता है और तनाव कम करने में मदद करता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं में हार्मोन बैलेंस, पीसीओडी, थायराइड और पीरियड से जुड़ी समस्याओं में भी घी के अच्छे प्रभाव माने जाते हैं।

हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद

हड्डियों और जोड़ों के लिए भी घी बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन के2 कैल्शियम को सही जगह हड्डियों में जमा करता है। जॉइंट्स में स्नेहन बढ़ता है और दर्द कम होता है। सर्दियों में घी शरीर को गर्माहट देता है, वायरल इंफेक्शन से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।

आयुर्वेद में घी को रसायन, मेध्य (दिमाग के लिए टॉनिक) और उम्र बढ़ाने वाला बताया गया है। यह वात-पित्त-कफ तीनों दोषों को संतुलित करता है और शरीर की हर धातु को पोषण देता है। चरक संहिता में घी को हर ऋतु में सेवन करने योग्य सर्वश्रेष्ठ स्निग्ध बताया गया है।

सर्दियों का साथी और रोगों से लड़ाई

घी के कई घरेलू उपयोग आज भी लोग करते हैं, जैसे सर्दी-खांसी में अदरक वाला घी, त्वचा के लिए हल्दी-घी का लेप, कब्ज में रात को घी वाला गुनगुना दूध, बालों के झड़ने में घी की मालिश और दिल की सेहत के लिए लहसुन के साथ घी का सेवन।

ये भी पढ़ें-गधी के दूध का साबुन बना लग्ज़री ब्यूटी प्रोडक्ट, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्किन के लिए फायदेमंद

बच्चों को थोड़ी मात्रा में शहद के साथ घी दिया जाता है ताकि पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर हो। आंखों के सूखेपन में त्रिफला घी, एसिडिटी में घी का सेवन और नस्य के रूप में घी की 1-2 बूंदें भी पारंपरिक उपायों का हिस्सा है।

Benefits of consuming desi ghee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 08:19 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.