
पेचिश की समस्या होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips:पेचिश (Dysentery) पेट से जुड़ी एक बीमारी है। जो आमतौर पर गलत खानपान के कारण होती है। जिसमें लूज मोशन के साथ मल में खून आना और कई बार पेट दर्द जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। कई लोगों को पेचिश की समस्या होने पर बुखार के साथ पेट में ऐंठन आदि की समस्या होती है। पेचिश का इलाज अगर समय रहते न किया जाएं, तो स्थिति काफी भयावह भी हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेचिश की समस्या 7 से 10 दिन में ठीक हो जाती है। पेचिश की समस्या होने पर दवाईयों से इतनी जल्दी आराम नहीं आता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करने से समस्या से जल्द राहत मिलती है और पेट को आराम भी मिलता है। आइए जानते हैं पेचिश की समस्या होने पर किन घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए।
पेचिश की समस्या होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय :
छाछ
पेचिश की समस्या होने पर छाछ शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। पेचिश होने पर कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में छाछ के सेवन से शरीर हाइड्रेट होगा और शरीर को पोषण भी मिलेगा। पेचिश से आराम के लिए छाछ में सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च को मिलाया जा सकता है।
पपीता
पेचिश की समस्या होने पर पपीता का सेवन भी असरदार साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीवायरल गुण और एंटीफंगल गुण पेट को हेल्दी रखने के साथ पेचिश को ठीक करने में मदद करता है।
ब्लैक टी
ब्लैक टी की मदद से भी पेचिश की समस्या को कम किया जा सकता है। ब्लैक टी का इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी को उबाल लें। अब इसमें चाय की पत्ती को डालकर कुछ देर के लिए रखें।
गुनगुना होने पर छानकर इस चाय को पिएं। इसमें नींबू के रस को भी एड किया जा सकता है। ब्लैक टी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो पेचिश को दूर करने में मदद करते हैं।
सेब का सिरका
सेब का सिरका से भी पेचिश की समस्या को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 चम्मच सेब का सिरका 1 गिलास पानी में मिलाएं और इस पानी को पी लें। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट के बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
दही और हल्दी
दही का इस्तेमाल भी पेचिश दूर करने में काम आ सकता है। दही में माइक्रोबियल आंत और कोलन को संतुलित रखते है। वहीं हल्दी के पाउडर में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखते है। दही में हल्दी पाउडर, हींग, नमक, करी पत्ता मिलाकर मिश्रण बना लें और फिर उबाल लें। ठंडा होने पर पी जाएं। दो या तीन बार दिनभर में यह काम करें।






