- Hindi News »
- Health »
- Adopt These 7 Essential Tips To Improve Your Handwriting Starting Today
आपके बच्चों की हो रही है हैंडराइटिंग खराब, तो आज से अपना लें ये 7 लिखावट सुधारने के जरूरी टिप्स
How To Improve Handwriting: कई बार गंदी हैंडराइटिंग की वजह से बच्चे को कम नंबर मिलते है तो वहीं पर पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। गंदी हैंडराइटिंग की वजह और लिखावट सुधारने के टिप्स के बारे जानते है।
- Written By: दीपिका पाल

नेशनल हैंडराइटिंग डे (सौ. सोशल मीडिया)
Handwriting Improvement Tips: छोटे बच्चों की शिक्षा को लेकर अभिभावक की खास जिम्मेदारी होती है। जहां पर 3 साल की उम्र होने के बाद माता-पिता स्कूल में दाखिला दिला देते है जहां पर बच्चा लिखना, पढ़ना और समझना सिखता है। पढ़ना तो ठीक है लेकिन बच्चे की लिखावट भी अच्छी होना जरूरी होता है। आज नेशनल हैंडराइटिंग डे है जो हैंडराइटिंग के महत्व और सीखने और लिखावट सुधारने के टिप्स के बारे में जानकारी देती है।
हैंडराइटिंग, अगर बच्चे की बचपन से ही सही रहेगी तो बड़े होने पर वह बेहतर विकास कर पाता है। कई बार गंदी हैंडराइटिंग की वजह से बच्चे को कम नंबर मिलते है तो वहीं पर पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको गंदी हैंडराइटिंग की वजह और लिखावट सुधारने के टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
जानिए गंदी हैंडराइटिंग की वजहें
बच्चों की गंदी हैंडराइटिंग होने की कई वजहें सामने आती है जिसके बारे में जान लेना जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
1- अगर सही पेंसिल का इस्तेमाल ना किया जाए तो इससे भी हैंडराइटिंग खराब हो सकती है, इसके लिए अच्छे ब्रांड की पेंसिल या पेन का ही इस्तेमाल करें।बच्चा उसे पेपर पर जरूरत से ज्यादा घिसेगा या टाइट पकड़ेगा।
2-अगर बच्चा सही पोश्चर में बैठकर लिखता है तो हैंडराइटिंग खराब नहीं होती है। लेटकर काम करने पर लिखावट गंदी दिखती है।
3- पेन या पेंसिल को गलत तरीके से पकड़ने पर बच्चे की हैंडराइटिंग खराब हो सकती है।
4-अगर सही तरह से कॉपी या पेपर नहीं रखा जाए तो लिखावट बिगड़ सकती है।
5-कई बार बच्चे को बेमन से काम करने या लिखने के लिए बिठाया जाता है. ऐसा करने पर बच्चे की लिखावट बिगड़ने लगती है।
जानिए हैंडराइटिंग सुधारने के टिप्स
आप हैंडराइटिंग सुधारने के लिए इन टिप्स को अपना सकते है जो यह 6 गोल्डन रूल्स है बड़े काम के।
1- बच्चे की हैंडराइटिंग सुधारने के लिए पेन या पेंसिल पकड़ने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। बहुत उंचाई पर या पेंसिल की नोक के बहुत पास से पेंसिल को पकड़ा जाए तो इससे भी लिखावट खराब हो जाती है।
2- बच्चे की लिखावट के लिए अक्षर बनाना पहले बेहद जरूरी होता है। जब बच्चा शुरुआत में लिखना शुरु करता है तो उसके शब्दों की बनावट पर ध्यान देना जरूरी होता है। बच्चा किसी शब्द को सही नहीं लिखता तो उसे वो शब्द सही से लिखना सिखाएं। कई बार बच्चा किसी शब्द को उल्टा या गलत लिखना शुरू करता है तो उसे हमेशा ही इस तरह लिखने की आदत हो जाती है।
3- छोटे बच्चों को शुरुआत में शब्द बनाने में परेशानी आती है। शुरुआत में बच्चों को 3 या 4 लाइनों वाली कॉपी खरीदकर दें सकते है। बच्चे को सिखाएं कि लाइनों की मदद से कैसे लिखा जाता है,सही तरह से लिखने पर शब्दों को बच्चा सही लिखना सीखता है और इससे उसकी हैंडराइटिंग भी साफ और सुंदर नजर आती है।
हैंडराइटिंग टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
4- जल्दबाजी में लिखना भी हैंडराइटिंग को खराब कर सकता है। लंबे समय तक लिखना ना रहें इसके लिए बच्चे अक्सर ही काम से छुटकारा पाने के लिए तेजी से लिखना शुरू कर देते हैं. इससे काम तो जल्दी खत्म हो जाता है लेकिन पेपर पर ऐसा लगता है जैसे मक्खी या मच्छर चिपके हों क्योंकि हैंडराइटिंग बुरी नजर आती है।
5-बच्चे का हैंडराइटिंग करते समय मन शांत रहना भी बेहद जरूरी होता है. प्रैक्टिस के समय पूरा ध्यान काम पर ही होना चाहिए इसीलिए ध्यान रखें कि बच्चे के खेल के समय या टीवी देखने के समय उसे प्रैक्टिस करने के लिए ना कहें।
6- हैंडराइटिंग अच्छी करने के लिए बच्चे से कहें कि वह बैठकर रोजाना 1-2 पन्ने अपनी राइटिंग सुधारने के लिए लिखे. लेकिन, यह काम उसे बोझ की तरह नहीं लगना चाहिए। इस दौरान देखें बच्चे ने पूरे शब्द लिखे हैं या नहीं।
Adopt these 7 essential tips to improve your handwriting starting today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














