-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Vaishno Devi Yatra Suspended Due To Rainfall At Kaatra And Snowfall At Bhawan Jammu Kashmir Weather Alert
वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई, कटरा में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद फैसला, जम्मू में मौसम बेहद खराब
- Written By: अर्पित शुक्ला
Vaishno Devi Yatra Stopped: कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है. इसके मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल रोक दिया है।

कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी (Image- Social Media)
Vaishno Devi Weather Update: कटरा और आसपास के इलाकों में सीजन की पहली बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं को कटरा में ही रोक दिया गया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह एहतियाती फैसला लिया है।
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जैसे ही मौसम में सुधार होगा, यात्रा को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा। बीती रात से त्रिकुट पर्वत और माता के दरबार में हो रही बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को बेहद मनमोहक और अलौकिक रूप दे दिया है।
पुरानी गुफा और बर्फबारी का दुर्लभ संयोग
इन दिनों भवन में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह अनुभव किसी सौभाग्य से कम नहीं है। खास बात यह है कि इस समय प्राचीन गुफा (पुरानी गुफा) के द्वार भी दर्शन के लिए खुले हुए हैं। ऐसे में भवन पर ठहरे श्रद्धालु न सिर्फ माता के प्राचीन स्वरूप के दर्शन कर पा रहे हैं, बल्कि बर्फबारी के इस खूबसूरत नज़ारे का भी आनंद ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण पहलगाम मार्ग बंद, बालटाल रूट से जारी रहेगी अमरनाथ यात्रा
खतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
Anantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग लाल चौक पर बड़ा आतंकी हमला, एक हेड कांस्टेबल की मौत
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार
हालांकि यात्रा रोकी गई है, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही। मौके पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि वे श्राइन बोर्ड के फैसले का सम्मान करते हैं क्योंकि सुरक्षा सबसे जरूरी है। कई श्रद्धालुओं ने कहा, “मौसम ठीक होने का इंतजार करेंगे, लेकिन माता के दर्शन जरूर करेंगे।” वहीं कुछ का कहना है कि “आस्था के सामने मौसम कोई बाधा नहीं बन सकता।”
पहाड़ों पर बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मनाली में शुक्रवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इससे सड़कें और पहाड़ पूरी तरह से सफेद हो गए। बर्फ से ढके नजारों का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- इंदौर के पानी में फिर ‘जहर’! भागीरथपुरा के बाद महू में फैली बिमारी, 25 से ज्यादा लोग संक्रमित
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “शिमला और इसके आसपास के इलाकों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। यह शिमला शहर में इस मौसम की पहली बर्फबारी है।” मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला में बर्फीले नजारे एक-दो दिन तक रहेंगे। अधिकारी ने कहा, “लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सिरमौर, मंडी और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो रही है।”
Vaishno devi yatra suspended due to rainfall at kaatra and snowfall at bhawan jammu kashmir weather alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Jul 26, 2026 | 10:57 AMPhoto: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Jul 26, 2026 | 10:54 AMठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
Jul 26, 2026 | 10:54 AMAunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














