-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- These Three Ayurvedic Ingredients Will Boost Your Childrens Immunity
आपके बच्चों के शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करेंगी ये तीन आयुर्वेदिक चीजें, इन तरीकों से कराएं सेवन
- Written By: दीपिका पाल
Kids Immunity Boosting Tips: सर्दियों में बच्चों को दूध में काली मिर्च, अदरक और दालचीनी मिलाकर पिलाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे सर्दी-जुकाम का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करेंगी ये तीन आयुर्वेदिक चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Milk For Kids: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी पर ठंड का असर नजर आता है। छोटे बच्चों को ठंड के मौसम का असर दिखता है इसके लिए माता-पिता काफी परेशान नजर आते है। रात के समय पिएं जाने वाले दूध में कुछ मसालों जैसे हल्दी को शामिल करते है जो बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। बच्चों में सर्दी-जुकाम के खतरे से बचाने के लिए आप आयुर्वेद में शामिल कुछ आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते है। इसमें काली मिर्च, अदरक और दालचीनी का स्वाद बेहतर होता है।
बच्चों को कराएं इन 3 चीजों का सेवन
सर्दियों के मौसम में आप यहां पर बताई जा रही तीन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर सकते है जो इस प्रकार है…
1- काली मिर्च
सम्बंधित ख़बरें
Eye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान
Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा
क्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम
आप बच्चों को डाइट में दूध के साथ काली मिर्च का सेवन करा सकते है। इसकी हल्की-सी मात्रा शरीर को हल्की गर्माहट देने का काम करती है तो वहीं पर इसमें मौजूद तत्व हल्दी जैसे मसालों के असर को भी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे इम्युनिटी सिस्टम आपका बेहतर होता है। वहीं पर काली मिर्च की बात करें तो, काली मिर्च में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं और यह पाचन को दुरुस्त रखने में भी सहायक मानी जाती है। इसे दूध में एक चुटकी मिलाकर दे सकते है।
2- दालचीनी
सर्दियों में आप दालचीनी का सेवन बच्चों को करा सकते है। यह मसाला सर्दियों में फायदेमंद होने के साथ इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण बच्चों को मौसमी इंफेक्शन से बचाने का काम करता है। यहां पर अगर आप दूध और शहद के साथ दालचीनी का सेवन करते है तो, सांस से जुड़ी बच्चों की समस्याओं पर राहत मिलती है। दालचीनी की तासीर तेज होती है, इसलिए दूध में सिर्फ एक चुटकी ही मिलाना बेहतर रहता है।
ये भी पढ़ें- मेडिकल साइंस में भारत की छलांग, एंटीबॉडी प्लेटफॉर्म से तेज होगा कैंसर का इलाज
3- अदरक
बच्चों को आप अदरक का सेवन करा सकते है। सर्दियों में ठंड के मौसम का असर छोटे बच्चों की सेहत पर होता है। अदरक वाला दूध गले को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में सहायक माना जाता है, जिससे ठंड से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। इसके लिए आप ताजा कद्दूकस किया हुआ अदरक या सूखा अदरक पाउडर दूध में मिलाकर जरूर पिएं। अदरक शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और सूजन कम करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है।
These three ayurvedic ingredients will boost your childrens immunity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जानिए क्या हैं भीमाशंकर दर्शन के लिए नये नियम, जिनके बगैर नहीं होंगे दर्शन
Jun 16, 2026 | 06:36 PMबीता मृग नक्षत्र, गोंदिया में मानसून की देरी से बढ़ी गर्मी, बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग
Jun 16, 2026 | 06:31 PMजबलपुर SP कार्यालय बना कुश्ती का अखाड़ा, यूट्यूबर और शिकायतकर्ता ने एक दूसरे को जमकर पीटा- देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 06:26 PMकॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
Jun 16, 2026 | 06:26 PMरेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई
Jun 16, 2026 | 06:26 PMYes Bank घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 16, 2026 | 06:19 PMBJP के साथ खड़े थे… DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे
Jun 16, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














