बिना आलू के घर पर इन चीजों से बनाएं क्रिस्पी Chips, जानिए इसकी आसान रेसिपी के बारे में

How To Make Crispy Chips: आप बिना आलू के भी चिप्स बना सकते है। कुछ सामग्रियों की मदद से क्रिस्पी चिप्स घर पर बनाना बेहद आसान है। इन चीजों की मदद से बनाएं गए चिप्स का स्वाद ही सबसे अलग होता है।
Chips, Food Recipes
बिना आलू के चिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Without Potato Chips Recipe in Hindi: बच्चे हो या बड़े हर किसी को चिप्स खाना पसंद होता है जहां पर अलग-अलग फ्लेवर हमेशा ट्राई करते है। आलू के चिप्स सभी के पसंद होते है लेकिन अगर हम इसमें कुछ नया प्रयोग करें तो सेहत का इस पर खतरा कम होता है। आप बिना आलू के भी चिप्स बना सकते है। कुछ सामग्रियों की मदद से क्रिस्पी चिप्स घर पर बनाना बेहद आसान है। इन चीजों की मदद से बनाएं गए चिप्स का स्वाद ही सबसे अलग होता है। चलिए जान लेते है चिप्स बनाने का तरीका क्या होता है।

जानिए बिना आलू के चिप्स बनाने का तरीका

आप बिना आलू के चिप्स को आसान तरीके से बना सकते है इसके लिए यहां पर बताई जा रही सामग्रियों की आवश्यकता होती है। क्या चाहिए सामग्री

  • हाफ कप टमाटर का रस,
  • एक-चौथाई कप सूजी,
  • एक कप गेहूं का आटा,
  • नमक, काली मिर्च,
  • लाल मिर्च पाउडर और तेल

जानिए आलू के चिप्स बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरे में टमाटर का रस निकाल लीजिए। इसी कटोरे में सूजी भी एड कर लीजिए।
  • इसके बाद कटोरे में गेहूं का आटा भी निकाल लीजिए। अब आपको नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर भी निकाल लेना है।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए गूंथ लीजिए। आपको इस मिश्रण को पतला करके बेल लेना है।
  • जब मिश्रण रोटी से पतला बिल जाए, तब आपको फोर्क से सब तरफ छेद कर लेना है।
  • इसके बाद आपको इस मिश्रण को ट्राएंगल या फिर चिप्स के शेप में काट लेना है।
  • एक कड़ाही में तेल को गर्म कर लीजिए। अब चिप्स को मीडियम से लो फ्लेम पर अच्छी तरह से फ्राई कर लीजिए।
  • प्लेट में नैपकिन निकाल लीजिए। नैपकिन के ऊपर सभी क्रिस्पी चिप्स को निकाल लीजिए जिससे एक्स्ट्रा तेल सूख जाए।
  • आखिर में चिप्स के ऊपर पेरीपेरी मसाला छिड़क दीजिए और इन टोमैटो चिप्स के स्वाद का लुत्फ उठाइए।
  • आपको कम से कम एक बार घर पर चिप्स जरूर बनाकर देखने चाहिए। आइए चिप्स को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com