-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- 56 Year Old Woman Dies Of Primary Amoebic Meningoencephalitis In Kerala
दिमाग खाने वाले अमीबा से 56 वर्षीय महिला की मौत, एक महीने में मृतकों की संख्या बढ़कर 5
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Malappapuram जिले की 56 साल की महिला की प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस से मृत्यु हो गई है। ये एक घातक मस्तिष्क संक्रमण है। सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Kerala Lady Death: केरल की महिला की मृत्यु होने के साथ ही जानलेवा दिमाग खाने वाले अमीबा संक्रमण से मरने वालों की संख्या महज एक महीने के भीतर पांच तक पहुंच गई है। इस बीमारी ने राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का मानें तो संक्रमण से जान गंवाने वाली महिला की पहचान मलप्पुरम के वंडूर की रहने वाली एम. शोभना के रूप में हुई है। पिछले गुरुवार (4 सितंबर) को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केएमसीएच) में भर्ती होने के बाद से ही उसके हालात ठीक नहीं थे। वह बेहोशी की हालत में थी।
वायनाड जिले के रथेश की भी हुई थी मौत
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वो संक्रमित थी। उसके लक्षण स्पष्ट दिख रहे थे। गहन चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के बावजूद उसमें सुधार नहीं दिख रहा था। हाल ही में वायनाड जिले के 45 वर्षीय रथेश (जिनका एक हफ्ते से ज्यादा समय से केएमसीएच में इलाज चल रहा था) ने मस्तिष्क संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
एक महीने में पांच मौतें
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बीमारी ने एक महीने में पांच लोगों की जान ले ली है, जिनमें तीन महीने का शिशु और कोझिकोड के थमारस्सेरी की नौ वर्षीय बच्ची भी शामिल है। कोझिकोड, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में इसका प्रकोप ज्यादा है। यहाँ इस साल कुल मिलाकर 42 पुष्ट मामले दर्ज किए गए। संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए, केरल स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपायों को तेज करने के लिए राज्य लोक स्वास्थ्य अधिनियम लागू किया है।
स्थिर जल स्रोतों में तैरने पर लगा प्रतिबंध
विभाग ने राज्यव्यापी जल शोधन अभियान शुरू किया है। स्थानीय निकायों से कुओं, पानी की टंकियों और अन्य सार्वजनिक जल निकायों की सफाई करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिर जल स्रोतों में तैरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
केरल में, विशेष रूप से राज्य के उत्तरी भाग में, संक्रमण में वृद्धि के बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक सार्वजनिक सलाह जारी की है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि शीघ्र डाग्नोसिस महत्वपूर्ण है और अगर बुखार, तेज सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने खोया आपा; पत्रकार के सवाल पर JDU राष्ट्रीय महासचिव की कुत्ते से कर दी तुलना- VIDEO
क्या है अमीबिक एन्सेफलाइटिस
अमीबिक एन्सेफलाइटिस, घातक सेंट्रल नर्वस सिस्टम संक्रमण है जो मीठे पानी की झीलों और नदियों में पाए जाने वाले मुक्त-जीवित अमीबा, नेगलेरिया फाउलेरी (जिसे मस्तिष्क खाने वाला अमीबा भी कहा जाता है) के कारण होता है। यह तैराकी, स्नान या नाक धोने के दौरान नाक के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर सकता है और तेजी से मस्तिष्क तक पहुंच सकता है, जहां यह प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस का कारण बनता है।
आईएएनएस इनपुट के साथ
56 year old woman dies of primary amoebic meningoencephalitis in kerala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














