हरियाणा की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगा 'लाडो लक्ष्मी' का पैसा, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Nayab siani: हरियाणा सरकार ने अपना वादा निभाया है। सीएम सैनी लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने का ऐलान किया है। 25 सितंबर को महिलाओं के खाते में सरकार 2100 रुपये भेजेगी।
हरियाणा की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगा 'लाडो लक्ष्मी' का पैसा, सीएम सैनी ने किया ऐलान
नायब सैनी (फोटो-IANS)
Published on
Updated on

Haryana Lado Lakshmi Scheme: हरियाणा सरकार जल्द ही महिलाओं से किया वादा निभाने वाली है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाले पैसे का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंत्रिमंडल ने महिलाओं के सम्मान के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसकी पहली किस्त 25 सिंतबर को जारी की जाएगी।

घर की सभी महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

मुख्यमंत्री ने सैनी ने कहा, "25 सितंबर 2025 को जिन बहनों की 23 साल या उससे अधिक होगी, वे सभी योजना की पात्र होंगी। विवाहित या अविवाहित दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।" मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या को लेकर कोई संख्या तय नहीं है। अगर एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला को पहले से चल रही किसी सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से अधिक की राशि मिल रही है, तो उसे 'लाडो लक्ष्मी' योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

कैंसर से पीड़ित मरीजों को सरकार ने दी राहत

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित मरीजों के अलावा 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अगर पेंशन मिल रही है तो उन्हें 'लाडो लक्ष्मी' योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले चरण में 19 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले 7 दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

हरियाणा चुनाव में भजापा ने किया था वादा

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया था। हालांकि उस दौरान उन्होंने कहा था कि सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। अब सरकार ने इसके लिए एक क्राइटेरिया बनाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com