राघव जुयाल के बर्थडे पर मेकर्स का खास तोहफा, 'द पैराडाइज' से जारी हुआ 'विक्रम मालिक' का नया पोस्टर

The Paradise Poster: राघव जुयाल के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'द पैराडाइज' से उनके किरदार 'विक्रम मालिक' का नया पोस्टर जारी किया है। नानी स्टारर यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।
The Paradise Poster Out Raghav Juyal Vikram Malik Nani Srikanth Odela
राघव जुयाल के बर्थडे पर जारी हुआ द पैराडाइज का नया पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

The Paradise Poster Out: नेचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म लगातार चर्चा में है और अब राघव जुयाल के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। निर्माता टीम ने फिल्म से राघव जुयाल के किरदार 'विक्रम मालिक' का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर राघव जुयाल का दमदार पोस्टर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पोस्ट के साथ लिखा गया कि हमारे 'विक्रम मालिक' यानी बेहद प्रतिभाशाली राघव जुयाल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। वह 'द पैराडाइज' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आपको चौंका देंगे। पोस्टर में राघव का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दसरा के बाद फिर साथ आए नानी और श्रीकांत ओडेला

फैंस ने राघव जुयाल को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की। 'द पैराडाइज' को लेकर सबसे बड़ी उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि 'दसरा' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं और फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है।

आया शेर बना ग्लोबल सेंसेशन

फिल्म का गाना 'आया शेर' पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है। नानी के दमदार हुक स्टेप को दुनियाभर के फैंस रीक्रिएट कर रहे हैं। इस गाने पर हजारों रील्स और वीडियो बनाए जा चुके हैं, जबकि इसे 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही वजह है कि यह साल के सबसे बड़े और चर्चित गानों में शामिल हो गया है।

आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश समेत कुल आठ भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com