शादी में मुख्यमंत्री मेहमान और चोरों ने गायब कर दिया शगुन का बैग, हरियाणा की घटना से पूरा देश हैरान

Haryana News: कुरुक्षेत्र में चोरों ने दूल्हे के शगुन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शादी में सीएम नायब सिंह सैनी भी पहुंचे थे। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
The Chief Minister was a guest at the wedding and thieves made away with the shagun bag
कपल को गिफ्त देते सीएम सैनी। इमेज-सोशल मीडिया
Updated on

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चोरी का रोचक मामला सामने आया है। यहां दूल्हे के शगुन पर ही चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। चोर गाड़ी की सीट के नीचे से शगुन से भरा हुआ बैग लेकर चले गए। इस शादी समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आए थे। वारदात को चोरों में उनके जाने के बाद अंजाम दिया।

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर बैग लेकर आराम से रिसॉर्ट से बाहर जाते दिख रहे हैं. इससे पहले चोरों ने रिसॉर्ट में चल रहे फंक्शन में खाना भी खाया। घटना 1 दिसंबर रात सवा 11 बजे की है। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रिसॉर्ट में 2 भाइयों की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी।

ऐसे दिया अंजाम

सेक्टर-7 निवासी हरदीप सिंह का कहना है कि वह प्रॉपटी डीलर हैं। उनके बेटे जसविंदर सिंह और सर्वजीत सिंह की शादी थी। उन्होंने 1 दिसंबर की रात विर्क रिसॉर्ट में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके बेटे और बहुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। सीएम सैनी के जाने के बाद वे अपने रिश्तेदार की कार से मिठाई निकालने के लिए थे। उन्होंने शगुन के पैसों से भरा बैग गाड़ी की सीट के नीचे रखा और गाड़ी की डिक्की से मिठाई निकालने में बिजी हो गए। इस दौरान पार्टी में मेहमान बनकर आए चोर शगुन के पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

10 लाख रुपए लेकर भागे

उस बैग में करीब 10 लाख रुपए होने का दावा किया जा रहा। हरदीप सिंह ने पार्टी में रिश्तेदार को शगुन रखने की जिम्मेदारी दे रखी थी। कई लोगों ने हरदीप को भी शगुन दिया था। इसको उन्होंने बैग में ही डाल दिया था। फुटेज में चोर बैग चुराकर आराम से जाते दिख रहे। हरदीप ने अगली सुबह पुलिस थाने में जाकर शिकायत दी। उसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया और सीसीटीवी फुटेज देखी। फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। बहरहाल, जिस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह मेहमान हों, वहां चोरी होने की घटना उजागर होने के बाद देशभर में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com