- Hindi News »
- Haryana »
- Air Gift Received On Ambedkar Jayanti Hisar Got First International Flight Cm Saini Called Historic Day
अंबेडकर जयंती पर मिला हवाई तोहफा, हिसार को मिली पहली इंटरनेशनल फ्लाइट; सीएम सैनी ने बताया इसे ऐतिहासिक दिन
प्रधानमंत्री ने न केवल उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई, बल्कि हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। यह टर्मिनल हरियाणा का पहला पूर्ण विकसित हवाई अड्डा टर्मिनल होगा।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

नायब सिंह सैनी (सोर्स - सोशल मीडिया)
हिसार : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिसार यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया है। यह दौरा इसलिए खास रहा क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने हिसार के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा की शुरुआत की। इसी के साथ हिसार हवाई अड्डे का संचालन औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री ने न केवल उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाई, बल्कि हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। यह टर्मिनल हरियाणा का पहला पूर्ण विकसित हवाई अड्डा टर्मिनल होगा, जिससे राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी।
क्या बोले सीएम सैनी?
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी, आपकी कृपा से हमारे खेत ही नहीं, हमारी आशाएं भी लहलहा रही हैं। आपकी उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक क्षण को विकास की तीव्र गति पर रख दिया है। यह दिन हम सभी के लिए बेहद ऐतिहासिक है।”
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी
उन्होंने आगे कहा, “अब हिसार से अयोध्या तक की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इससे यहां के लोग अब आसानी से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जा सकेंगे। राम नवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने रामसेतु के दर्शन कर यह सौगात दी है।”
सप्ताह में कितनी बार मिलेंगी सेवाएं
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पहले ही यह जानकारी दी गई थी कि हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार उड़ान सेवा उपलब्ध होगी, जबकि जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए भी सप्ताह में तीन बार उड़ानें शुरू की जाएंगी।
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहब अंबेडकर का जीवन और उनका संघर्ष हमें सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंबेडकर जयंती पर देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “बाबासाहब के आदर्श और सिद्धांत आज एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक बने हुए हैं।”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बाबासाहब अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है और वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री भी थे। एक गरीब दलित परिवार में जन्मे अंबेडकर ने सामाजिक समानता के लिए जीवनभर संघर्ष किया और आज वे ‘दलितों के मसीहा’ के रूप में याद किए जाते हैं।
Air gift received on ambedkar jayanti hisar got first international flight cm saini called historic day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













