-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Vadodara Accident 5 Dead 26 Passengers Injured Collision Between Truck Luxury Bus
वडोदरा में बड़ा हादसा! ट्रक और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत, 26 यात्री घायल
- Written By: प्रिया जैस
Vadodara Bus Accident: गुजरात के वडोदरा-जरोड हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ। सुबह-सुबह बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

सड़क दुर्घटना प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Vadodara Bus Accident News: गुजरात के वडोदरा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। वडोदरा-जरोड रोड पर आज सुबह-सुबह एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। कोटंबी गांव के पास हाईवे पर हुए इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई और बस में सवार 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह वडोदरा-जरोद रोड पर यह हादसा हुआ। हाईवे पर तड़के एक लग्जरी बस अचानक ट्रक के पीछे घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई और अन्य 26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईवे पर मची चीख-पुकार
बस में मौजूद यात्रियों को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लोगों की मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में अलग-अलग हादसों से सनसनी, ट्रेन की चपेट में युवक की मौत, राहगीर गंभीर घायल
यूनीफेरो कंपनी में बड़ा हादसा, मैंगनीज के ढेर के नीचे दबने से 3 महिला श्रमिक घायल
बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
सोलापुर दुर्घटना: 9 सालों से चल रहा सडक निर्माण, कंपनी के अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
NDRF की टीम ने सभी घायलों को निकाला
ट्रक की टक्कर के बाद सभी घायल बस में फंस गए थे। घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ ने बचाव कार्य चलाकर सभी घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें – 30 जून तक जेल में रहेंगे समर्थ और गिरिबाला सिंह, वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने और अंग्रेजी अखबार की मांग खारिज
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी मिलके ही जरोद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर जाम की स्थिति से बचने के लिए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
बिहार के पूर्णिया में हादसा
आज ही के दिन बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे में डंपर ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार रात हुई इस घटना के बाद साथी ट्रक ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया; वे अस्पताल में जमा हुए और मृतक ड्राइवर के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
Vadodara accident 5 dead 26 passengers injured collision between truck luxury bus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Trump Netanyahu G7: ‘मेरे बिना इजरायल नहीं होता’, G7 मंच से बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप
Jun 17, 2026 | 09:17 AMविधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ‘लापता’, पार्टी खेमे में बढ़ी भारी बेचैनी, बैठकें शुरू!
Jun 17, 2026 | 09:11 AMनवभारत विशेष: कितना टिकेगा अमेरिका व ईरान के बीच समझौता, अकारण युद्ध ने ट्रंप की पोल खोली
Jun 17, 2026 | 09:10 AMNirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर ‘लक्ष्मी नारायण योग,’ यहां जानिए किन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Jun 17, 2026 | 09:10 AMNEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक
Jun 17, 2026 | 09:07 AMMain Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
Jun 17, 2026 | 09:03 AMNEET री-एग्जाम से पहले Telegram बैन, भड़के CEO Pavel Durov बोले – 15 करोड़ यूजर्स को मिल रही सजा
Jun 17, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














