Main Vaapas Aaunga Day 5: बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म की रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Main Vaapas Aaunga Box Office Report: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी करते हुए 5वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का जोरदार कलेक्शन किया है।
Main Vaapas Aaunga Day 5
दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Main Vaapas Aaunga Day 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कई कहानियां आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो वक्त के साथ अपनी असली पावर दिखाती हैं। सिनेमा की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि शुरुआती दिन ठंडे रहने के बाद फिल्में दम तोड़ देती हैं। हालांकि, इस बार बॉक्स ऑफिस पर हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला है।

एक नई इमोशनल स्टोरी ने कामकाजी दिनों में ऐसा जबरदस्त कमबैक किया है कि जिससे फिल्म समीक्षक भी दंग रह गए हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर जिस तरह की दीवानगी अचानक बढ़ी है, उसने बड़े-बड़े ट्रेड एनालिस्ट्स के सारे गणित को पूरी तरह बदल दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर लौटी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार

फिल्म मेकर इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इस फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक बेहद धीमी रही थी। लेकिन बेहतरीन माउथ पब्लिसिटी और सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के दम पर इस इस इमोशनल स्टोरी ने वीकडेज में पूरी बाजी पलट दी है। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सादगी और इसके गहरे जज्बात अब सीधे तौर पर दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं।

मंगलवार को फिल्म ने की शानदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीजिंग के 5वें दिन यानी बीते मंगलवार को करीब 1.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। यह आंकड़े इसलिए भी चौंकाने वाले हैं क्योंकि आमतौर पर सोमवार की तुलना में मंगलवार को फिल्मों के कलेक्शन में कमी आ जाती है। लेकिन यहां फिल्म का ग्राफ नीचे गिरने के बजाय तेजी से ऊपर बढ़ा है। इस सफर में फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये रहा है। इस नए उछाल के साथ अब भारत में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.93 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 8.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के शोज हुए हाउसफुल

इस फिल्म के प्रति दर्शकों के बढ़ते प्यार की गवाही सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर सिनेमा प्रेमी लगातार थियेटर्स के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में मंगलवार के नाइट शो पूरी तरह भरे हुए नजर आए।

टिकट बुकिंग ऐप बुकमायशो पर स्थिति यह थी कि दिल्ली के मशहूर पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक और पीवीआर विकास द्वारका जैसे सिनेमाघरों में रात के शो के लिए केवल आगे की एक-दो कतारें ही खाली बची थीं। यह साफ दिखाता है कि लोग कामकाजी दिनों में भी रात को वक्त निकालकर इस सिनेमा का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।

बंटवारे के दर्द और बुजुर्ग के अधूरे ख्वाब की दास्तान

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को मिल रहे दर्शकों के प्यार की सबसे बड़ी वजह इसकी बेहद इमोशनल और अलग कहानी है। इस फिल्म में कोई पारंपरिक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि देश के बंटवारे के उस दर्दनाक दौर की पृष्ठभूमि पर बुनी गई एक भावुक दास्तान है। फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक 95 वर्षीय बुजुर्ग का अहम रोल निभाया है, जिन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ता है क्योंकि वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तान जाना चाहते हैं।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में उनके पोते का किरदार सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं, जो अपने दादाजी के अतीत के बिखरे पन्नों को समेटने की कोशिश करते हैं। वहीं, युवा अभिनेता वेदांग रैना ने नसीरुद्दीन शाह के जवानी के दिनों का किरदार बखूबी निभाया है और अभिनेत्री शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका के रूप में सभी दर्शकों को पसंद आ रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com