- Hindi News »
- Gujarat »
- Gujarat Two Girls From Nagaland Died Due To Fire Broke Out In A Spa Center In Surat
गुजरात के सूरत में स्पा सेंटर में लगी आग, नागालैंड की दो लड़कियों की दम घुटने से हुई मौत
- Written By: अभिषेक सिंह
गुजरात के सूरत जिले में एक स्पा सेंटर में आग लग जाने से नागालैंड की रहने वाली दो लड़कियों की दम घुटने से मौत हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

आग बुझाने की कोशिश में जुटे दमकल कर्मी (सोर्स-सोशल मीडिया)
सूरत: गुजरात के सूरत जिले में एक बड़ी घटना घटी। सिटी लाइट इलाके में सनसिटी नाम के जिम में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिम के ऊपर बने स्पा सेंटर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों लड़कियों की मौत दम घुटने से हुई। तीन लड़कियां समय रहते बाहर आ गईं, जबकि दो लड़कियां बाथरूम में फंस गईं। दोनों लड़कियां नागालैंड की रहने वाली थीं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम सनसिटी जिम में काफी चहल-पहल थी। अचानक जिम से धुआं निकलने लगा, तो जिम में काम करने वाले लोग बाहर निकल आए। सनसिटी जिम के ऊपर एक स्पा और सैलून सेंटर भी था। वहां कुछ लड़कियां काम कर रही थीं। देखते ही देखते आग स्पा सेंटर तक पहुंच गई और वहां धुआं भर गया।
यह भी पढ़ें:- गुजरात के आणंद में ढहा बुलेट ट्रेन का ब्रिज, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
सम्बंधित ख़बरें
सूरत पलायन पर भड़के संजय राउत, ‘गुजरात मॉडल पर किया प्रहार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मांगा जवाब
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
बुर्के वाली महिला की दबंगई…टर्निंग प्वाइंट पर बस न रोकने पर ड्राइवर को मारे थप्पड़
आखिरकार पकड़ लिया गया ‘रहमान डकैत’! 14 राज्यों में काला कारोबार चलाने वाला सूरत से गिरफ्तार
आग देखकर वहां काम करने वाली लड़कियां डर गईं और चीखने लगीं। दो लड़कियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया इस दौरान दो लड़कियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जबकि तीन लड़कियां किसी तरह हिम्मत जुटाकर बाहर निकल आईं। बाथरूम में बंद होने के बाद दोनों लड़कियों की दम घुटने से मौत हो गई। ये दोनों लड़कियां नागालैंड की रहने वाली थीं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आनन-फानन में आग पर काबू पाया और स्पा सेंटर में दाखिल हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग! जब फायर ब्रिगेड की टीम बाथरूम में गई तो दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। टीम तुरंत उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- गुजरात में फिर हिली धरती! कच्छ में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी सूरत विजय गुर्जर और डिवीजनल फायर ऑफिसर हरीश गढ़वी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी। प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Gujarat two girls from nagaland died due to fire broke out in a spa center in surat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














