Gujarat: ICG और ATS को देखते ही तस्कर 300 किलो ड्रग्स समुद्र में फेंका, कीमत 1800 करोड़

Gujarat News: गुजरात ATS और ICG ने 1,800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की है। तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने से पहले इसे अरब सागर में फेंक दिया। संदेह है कि ड्रग्स मेथमफेटामाइन हो सकता है।
Gujarat: ICG और ATS को देखते ही तस्कर 300 किलो ड्रग्स समुद्र में फेंककर भाग गए, कीमत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई
गुजरात ATS और ICG ने 1,800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की (फोटो - एएनआई)
Published on
Updated on

गांधीनगर: भारतीय तटरक्षक बल को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात बड़ी सफलता मिली। इस दौरान 1800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की गई। दरअसल, ICG ने 12-13 अप्रैल की रात गुजरात ATS के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान ICG और ATS की टीम ने गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से 1800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलो ड्रग्स जब्त की।

तटरक्षक बल के जहाज को देखते ही तस्करों ने प्रतिबंधित ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर भाग गए। समुद्र से ड्रग्स बरामद कर आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है। यह ड्रग तस्करी के खिलाफ मजबूत अंतर-एजेंसी समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते और तटरक्षक बल ने 1,800 करोड़ रुपये की 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की। तस्करों ने इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करने से पहले अरब सागर में फेंक दिया था। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि जब्त किया गया प्रतिबंधित पदार्थ मेथमफेटामाइन हो सकता है। इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।

कैसे मिली सूचना

गुजरात ATS को मिली सूचना के आधार पर तटरक्षक क्षेत्र (West) से एक आईसीजी जहाज को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास में समुद्र में उस क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया, जहां एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी की स्थिति का पता चला। आईसीजी जहाज ने रात के अंधेरे के बावजूद एक संदिग्ध नाव की पहचान की।

जहाज के आने का पता चलने पर, संदिग्ध नाव ने ड्रग्स की अपनी खेप को समुद्र में फेंक दिया और आईएमबीएल की ओर भाग गई। सतर्क आईसीजी जहाज ने तुरंत अपनी समुद्री नाव को संदिग्ध नाव का पीछा करने और फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तैनात किया। जब्त की गई ड्रग्स को आईसीजी जहाज द्वारा आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com