- Hindi News »
- World »
- Us Indiana 2 Indians Arrested 58 Crore Drug Trafficking
अमेरिका में 140 किला कोकीन से साथ दो भारतीय गिरफ्तार, ले सकता था 1 लोगों की जान, मचा हड़कंप
US Crime News: अमेरिका के इंडियाना में ट्रैफिक चेक के दौरान 309 पाउंड कोकीन बरामद, कैलिफोर्निया के ड्राइवर गुरप्रीत और जसवीर सिंह गिरफ्तार, दोनों अवैध प्रवासी और ICE के रडार पर।
- Written By: अक्षय साहू

अमेरिका में भारतीय मूल के दो तस्कर गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
2 Indians Arrested in US For Trafficking Cocaine: अमेरिका के इंडियाना राज्य में पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह मामला तब सामने आया जब इंडियाना स्टेट पुलिस ने इंटरस्टेट-70 हाईवे पर एक सेमी-ट्रक को सामान्य ट्रैफिक और डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन की जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं, जिसके बाद डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया।
जानकारी के मुताबिक, कुत्तों ने ट्रक में नशीले पदार्थ होने का संकेत दिया। इसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो ड्राइवर के स्लीपर केबिन से ईंटों के आकार में पैक की गई भारी मात्रा में कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में एक भारतीय ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बरामद की 140 किलो कोकीन
सम्बंधित ख़बरें
हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
पुलिस के अनुसार बरामद की गई कोकीन की वजन करीब 309 पाउंड (लगभग 140 किलो) थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख डॉलर यानी करीब 58 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह और जसवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं और ट्रक मिसौरी के जोप्लिन से इंडियाना के रिचमंड जा रहा था।
गिरफ्तार दोनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी का गंभीर आरोप लगाया गया है और फिलहाल उन्हें पुटनम काउंटी जेल में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) भी जांच में शामिल हो गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि दोनों आरोपी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे और कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए ट्रक चला रहे थे।
ICE ने इमिग्रेशन डिटेनर जारी किया
DHS के अनुसार, गुरप्रीत सिंह मार्च 2023 में एरिजोना बॉर्डर से अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था, जबकि जसवीर सिंह पर 2017 में कैलिफोर्निया के ओटे मेसा बॉर्डर से अवैध प्रवेश का आरोप है। ICE ने दोनों के खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर भी जारी किया है ताकि जेल से छूटने के बाद उन्हें दोबारा समाज में न छोड़ा जाए।
यह भी पढ़ें: ट्रंप बनाएंगे ‘महाशक्तिशाली’ सेना: Defense Budget बढ़कर होगा 1.5 खरब डॉलर, टैरिफ से होगी फंडिंग
इस तस्करी का खुलासा न केवल इंडियाना पुलिस के सतर्क जांच नेटवर्क की सफलता है, बल्कि यह अमेरिका में ड्रग और अवैध प्रवास से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों को भी उजागर करता है।
Us indiana 2 indians arrested 58 crore drug trafficking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














