YRKKH: करवा चौथ के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा लीप, अभिरा और अरमान का होगा ट्रैजिक एंड!

YRKKH Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की मौत का बड़ा ट्विस्ट! दोबारा शादी से पहले दोनों दुनिया छोड़ जाएंगे और उनकी बेटी मायरा सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
YRKKH: करवा चौथ के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बड़ा लीप, अभिरा और अरमान का होगा ट्रैजिक एंड
YRKKH में शॉकिंग ट्विस्ट: दोबारा शादी से पहले अरमान और अभिरा की मौत, मायरा बनेगी नई लीड
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी एक बड़े और चौंकाने वाले मोड़ पर आ गई है। जहां एक तरफ अभिरा ने अपने करियर पर ध्यान देते हुए नई शुरुआत की है और पीछे-पीछे अरमान भी उसके कॉलेज पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर दोनों की प्रेम कहानी में ट्रैजिक एंडिंग होने की खबर सामने आ रही है। अरमान की बेटी मायरा ने जब उसे अभिरा से दोबारा शादी करने की सलाह दी, तो अरमान बिना देर किए अभिरा के कॉलेज पहुंच गया, जिससे कहानी में नया अध्याय जुड़ गया।

अरमान के कॉलेज पहुंचने से कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला था। दोनों कॉलेज में रोमांस और ड्रामा करते दिखेंगे, लेकिन इस रोमांस का अंत दुखद होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरमान और अभिरा की दोबारा शादी होने से पहले ही उनकी मौत होने वाली है। भरी जवानी में ये दोनों अपनी बेटी मायरा को अकेला छोड़कर चले जाएंगे, जिससे उनकी लव स्टोरी एक बार फिर अधूरी रह जाएगी और शो में एक लंबा जनरेशनल लीप आएगा।

कॉलेज में रोमांस और DDLJ स्टाइल करवाचौथ

आगामी एपिसोड में, अभिरा को अपने कॉलेज में अरमान को देखकर सदमा लगेगा, और वह उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करेगी। हालांकि, अरमान जमाने के सामने अभिरा के साथ फ्लर्ट करेगा। इसके अलावा, दोनों चोरी-छिपे करवाचौथ का त्योहार मनाएंगे। अभिरा सबकी नजरों से बचकर व्रत रखेगी, और अरमान उसे खास सरप्राइज देगा। खबर है कि दोनों DDLJ (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) स्टाइल में अपना करवाचौथ का व्रत तोड़ेंगे, जिससे उनके पुराने दिन ताज़ा होंगे।

कॉलेज में शक और अभिरा की स्वीकारोक्ति

कॉलेज में अभिरा और अरमान की चोरी-छिपे की हरकतों से जल्द ही लोगों को उन पर शक हो जाएगा। उनकी नजदीकियां ज्यादा समय तक यह बात नहीं छिपा पाएंगी कि वे दोनों कभी पति-पत्नी थे। इसी दौरान, अभिरा को भी यह यकीन होगा कि वह अब अरमान के बिना नहीं रह सकती, जिससे दोनों के फिर से एक होने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। लेकिन, इन उम्मीदों के बीच ही कहानी में सबसे बड़ा सदमा लगने वाला है।

मौत के बाद मायरा आगे बढ़ाएगी कहानी

अरमान और अभिरा की मौत के बाद सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक लंबा लीप आने वाला है। इस जनरेशनल गैप के बाद अभिरा और अरमान का नामोनिशान शो से मिट जाएगा। उनकी बेटी मायरा ही सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाएगी। मायरा बड़ी हो जाएगी और उसकी जिंदगी में भी एक नए लड़के की एंट्री होगी। पोद्दार परिवार में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे शो की पूरी दिशा ही बदल जाएगी।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com