2024 कलाकारों के अपहरण और फिरौती की मांग के लिए किया जाएगा याद
मुंबई: साल 2024 खत्म होने वाला है। इस साल कुछ अच्छी यादें तो कुछ बुरी यादें भी फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ रही। कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया तो कुछ फ्लॉप भी हुई। लेकिन यह साल फिल्म जगत से जुड़े लोगों की अपहरण के लिए पहचाना जाएगा। जिसने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है।
सुनील पाल और मुश्ताक खान का अपहरण हुआ। शक्ति कपूर और राजेश पुरी के अपहरण की साजिश हुई। तो वहीं गुरु चरण महीनों तक लापता रहे। कलाकारों का अपहरण और फिरौती की मांग, अब ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि क्या बॉलीवुड पर एक बार फिर अंडरवर्ल्ड हावी हो रहा है।
सुनील पाल की किडनैपिंग
इसी महीने की शुरुआत में फेमस कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए थे। बाद में पता चला कि उनका अपहरण कर लिया गया है। अब वह मुंबई में अपने घर सुरक्षित लौट आए हैं। लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनील पाल ने बताया कि हरिद्वार में एक निजी जन्मदिन की पार्टी में वह कॉमेडी शो करने के लिए आमंत्रित किए गए थे। जिसके लिए उन्हें 50% एडवांस पेमेंट कर दी गई थी। जगदीश शहर पहुंचे और आयोजकों के द्वारा भेजी गई कार में बैठे तब उन्हें पता चला कि उनका अपहरण हो गया है। उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। जबकि 8 लाख में मामला निपटा और वह अब सुरक्षित घर लौट आए।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में झूमती दिखीं एपी ढिल्लों की गर्लफ्रेंड, क्या…
मुश्ताक खान की किडनैपिंग
मुश्ताक खान अपहरणकर्ताओं का अगला शिकार बने। उन्होंने सुनील पाल की ही तरह मुश्ताक खान को भी अपने निशाने पर लिया और उनसे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। उन्हें मेरठ के आसपास बंदी बनाया गया था। मुश्ताक खान ने भी 2 लाख फिरौती के तौर पर दिए और अपहरणकर्ताओं की चंगुल से भाग निकलने में वह कामयाब हुए। लेकिन करीब 12 घंटे उन्हें अपहरणकर्ता की निगरानी में रहना पड़ा।
राजेश पुरी की किडनैपिंग
टीवी एक्टर राजेश पुरी पर भी अपहरणकर्ताओं ने वही फार्मूला अपनाया और उन्हें भी एडवांस पेमेंट भेज कर एक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। यह हादसा भी मेरठ इलाके के पास का ही है। जब राजेश पुरी को यह पता चला कि उनका अपहरण हो गया है तो उन्होंने अपहरणकर्ताओं को यह बताया कि दिल्ली में उनकी रसूखदार लोगों से जान पहचान है इसके बाद गाड़ी एक ढाबे पर रुकी और राजेश पुरी वहां से बच निकलने में कामयाब हुए।
शक्ति कपूर की किडनैपिंग की साजिश
बाकी कलाकारों की तरह शक्ति कपूर का भी अपहरण करने की साजिश बनाई गई थी। लेकिन अपहरणकर्ता ऐसा करने में पूरी तरह से नाकामयाब हो गए। खुद इस बात का खुलासा मुस्ताक खान के अपहरण मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी ने किया है। शक्ति कपूर को एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया 5 लाख की पेमेंट देने का वादा किया गया। लेकिन शक्ति कपूर ने एडवांस पेमेंट में ज्यादा रकम मांग ली थी। जिसकी वजह से अपहरणकर्ता पीछे हट गए और शक्ति कपूर के अपहरण की प्लानिंग की योजना फेल हो गयी।
गुरचरण सिंह हुए थे लापता
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता गुरचरण सिंह अप्रैल में लापता हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की गई। बाद में अभिनेता वापस आ गए उन्होंने कहा कि वह धार्मिक यात्रा शुरू करने के लिए सांसारिक जीवन को छोड़कर गए थे। हालांकि मामले की सच्चाई क्या है इसके बारे में खुलासा नहीं हुआ। कहा यह भी जा रहा है कि उनका भी अपहरण हुआ था। लेकिन वह इस मामले पर कुछ बयां नहीं देना चाहते हैं।