मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, रविवार को मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक

Mumbai Central Railway Mega Block: रविवार को मध्य रेल के मेगा ब्लॉक के चलते मुंबई लोकल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेन और हार्बर लाइन पर कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट होंगी। विशेष ट्रेनें भी चलायी जाएगी।
Mumbai Central Railway Mega Block Update
मुंबई लोकल ट्रेन मेगा ब्लॉक (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Central Railway Mega Block Update: यात्रियों को रविवार के दिन मध्य रेल की लोकल सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य रेल द्वारा विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के चलते मेन और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

इस दौरान कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। मेन लाइन पर माटुंगा और मुलुंड के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से चलने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

फास्ट लाइन से चलेंगी मुलुंड से माटुंगा के बीच फास्ट लाइन

वहीं ठाणे से आने वाली अप स्लो सेवाएं भी मुलुंड से माटुंगा के बीच फास्ट लाइन से चलेंगी। ब्लॉक अवधि में विद्याविहार, कंजूरमार्ग और नाहुर स्टेशनों पर लोकल ट्रेनों का ठहराव नहीं रहेगा। इसके अलावा सीएसएमटी से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली सभी अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में देरी होने की संभावना जताई गई है।

पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष लोकल

  • हार्बर लाइन पर भी सीएसएमटी-चुनाभट्टी, बांद्रा डाउन लाइन पर सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चुनाभट्टी, बांदा-सीएसएमटी अप लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
  • इस दौरान सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली कई सेवाएं निलंबित रहेंगी। वहीं पनवेल, बेलापुर और वाशी से सीएसएमटी आने वाली अप हार्बर सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लॉक अवधि में पनवेल और कुर्ला के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही हार्बर लाइन के यात्री सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com