-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra St Ev Bus Project Delay Financial Loss Row
Maharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra ST EV Bus की 5,150 ईवी बस परियोजना देरी और विवादों में घिर गई है। तय समय सीमा के बावजूद ठेकेदार कंपनी केवल 738 बसें ही उपलब्ध करा सकी, जिससे ST को करोड़ों रुपए के नुकसान का दावा किया गया।

महाराष्ट्र ST EV बसें (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra ST EV Bus Project Delay: एसटी महामंडल के 5,150 ईवी बस प्रोजेक्ट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरकार द्वारा बढ़ाई गई समय सीमा समाप्त होने के बावजूद ठेकेदार कंपनी 1,288 बसों के तय लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी और अब तक केवल 738 बसों की ही आपूर्ति हो पाई है।
परियोजना में लगातार हो रही देरी के कारण एसटी को 161 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया गया है। महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी कांग्रेस ने सरकार पर ठेकेदार कंपनी को लगातार रियायतें देकर मनमानी बढ़ाने का आरोप लगाया है। साथ ही तत्काल ठेका रद्द कर कार्रवाई करने की मांग की है।
5,150 इलेक्ट्रक बसें लेने की परियोजना
उल्लेखनीय है कि किराए के आधार पर 5,150 इलेक्ट्रक बसें लेने की परियोजना का उद्घाटन 13 फरवरी 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया था। करार के अनुसार हर महीने 215 बसें एसटी को उपलब्ध कराना अपेक्षित था, लेकिन वास्तव में बसों की आपूर्ति बेहद धीमी गति से होने का आरोप महाराष्ट्र एसटी कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव श्रीरंग बरगे ने लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
बरगे ने कहा कि अब तक इलेट्रिक बस आपूर्तिकर्ताओं द्वारा एसटी को 9 मीटर लंबाई की 260 और 12 मीटर लंबाई की 478 समेत केवल 738 बसें ही उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार ने मध्यस्थता करते हुए कंपनी को 22 मई 2026 तक 1,288 बसों की आपूर्ति का संशोधित लक्ष्य दिया था।
ये भी पढ़ें :- KEM Blood Bank पर एफडीए की कार्रवाई, अनियमितताओं के चलते लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
हिम्मत है तो हो कार्रवाई
- बरगे ने सवाल उठाया कि समय वृद्धि, रियायतों और सरकार की नरमी के कारण ही ठेकेदार कंपनी को बार-बार राहत मिलती रही।
- अब क्या राज्य सरकार कंपनी पर कार्रवाई करेगी? उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है, तो कार्रवाई करके दिखाएं।।।
- समय पर बसों की आपूर्ति नहीं करने के कारण कंपनी पर लगभग 15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाना अपेक्षित है।
- साथ ही इस परियोजना के कारण एसटी को अब तक 161.31 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
- इसलिए पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही एसटी को यह नुकसान सरकार द्वारा भरपाई के रूप में दिया जाए। इस तरह की मांग भी बरगे ने की है।
Maharashtra st ev bus project delay financial loss row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













