- Hindi News »
- Entertainment »
- Yash Visits Mahakaleshwar Temple Ujjain Before Start Shooting Of Ramayan Movie
Actor Yash: रामायण की शूटिंग शुरू होने से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंचे यश
Yash Visit Mahakaleshwar Temple Ujjain: 'रामायण' की शूटिंग शुरू करने से पहले यश ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लिया है, अगले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। फिल्म में यश अहम भूमिका में हैं।
- Written By: अनिल सिंह

'रामायण' की शूटिंग शुरू करने से पहले यश ने महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद
Yash At Mahakaleshwar Temple Ujjain: इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि रॉकिंग स्टार यश अगले हफ्ते मुंबई में ‘रामायण पार्ट 1’ की शूटिंग जॉइन करने जा रहे हैं। इस पौराणिक फिल्म की अपनी यात्रा की शुभ शुरुआत के लिए यश ने सबसे पहले उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर जाकर भगवान का शिव का आशीर्वाद लिया है। यश की ये मंदिर यात्रा उनकी उस खास परंपरा को दिखाती है, जहां वो हर नई फिल्म की शुरुआत भगवान के दर्शन से ही करते हैं। वो अपनी हर फिल्म की शुरुआत से पहले मंदिर में माथा जरूर टेकते हैं।
इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ यश इसे अपने बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। एक एक्टिव को-प्रोड्यूसर के तौर पर यश इस मेगाप्रोजेक्ट के हर पहलू पर टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। खबर है कि वो अप्रैल के अंत से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे।
#WATCH | Madhya Pradesh: Actor Yash says “I am very happy. I wanted the blessings of Lord Shiva, as I am a huge devotee of Shiva. I prayed for the happiness and prosperity of everyone.” https://t.co/PeD3kaLj0M pic.twitter.com/fZSvZIWwjj — ANI (@ANI) April 21, 2025
ये भी पढ़ें- मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना, अभिनव शुक्ला को मिली धमकी पर रुबीना दिलैक…
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर
‘तुम्हारा चेहरा नेगेटिव है’, Rubina Dilaik को डायरेक्टर ने कही थी चुभने वाली बात, सालों बाद छलका दर्द
Mouni Roy और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पति को किया अनफॉलो
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित है और यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाकालेश्वर मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ-साथ महाकाल की पूजा भी की जाती है। महाकालेश्वर मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और इसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। इस मंदिर का निर्माण कई बार हुआ है और वर्तमान में जो मंदिर है, वह 18वीं शताब्दी में बनाया गया था।
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली भारतीय नामों में से एक माने जाते हैं, इस वक्त भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पौराणिक महाकाव्य प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ एक बेहतरीन कहानी, एडवांस तकनीक और एक जबरदस्त सिनेमाई विज़न के साथ आ रही है, जो पौराणिक फिल्मों का स्टैंडर्ड ही बदलने वाली है, और इसे दुनिया भर के दर्शक जरूर पसंद करेंगे। ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, इसके बाद ‘रामायण पार्ट 2’ दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।
Yash visits mahakaleshwar temple ujjain before start shooting of ramayan movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ranveer Singh Shiva Role: रणवीर सिंह की नई फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा, भगवान शिव के रोल में आ सकते हैं नजर
May 12, 2026 | 03:18 PMमध्य रेल का इगतपुरी-कसारा सेक्शन पर 12-16 मई विशेष ब्लॉक, आसनगांव तक ही चलेंगी कसारा लोकल, देखें शेड्यूल
May 12, 2026 | 03:14 PMअशोक खरात मामले में पत्नी कल्पना की मुश्किलें बढ़ीं; कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
May 12, 2026 | 03:11 PMChhatrapati Sambhajinagar: फार्मेसी कॉलेजों को PCI का अल्टीमेटम, 7 दिन में लागू करें बायोमीट्रिक सिस्टम
May 12, 2026 | 03:06 PMNEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
May 12, 2026 | 03:01 PMCentral Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
May 12, 2026 | 02:56 PMभोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू
May 12, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM













