-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Why Ekta Kapoor And Tushar Kapoo Never Married In Career Podcast Revelation
30 साल के करियर में शादी क्यों नहीं कर पाईं एकता कपूर? भाई तुषार संग लिया था ये फैसला, अब खुद बताई वजह
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ekta Kapoor Podcast: टीवी क्वीन एकता कपूर ने पहली बार खुलासा किया कि उन्होंने और भाई तुषार कपूर ने शादी क्यों नहीं की। पॉडकास्ट में पिता जितेंद्र से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया।

एकता कपूर, तुषार कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ekta Kapoor Wedding Plan: टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर पिछले करीब तीन दशकों से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड पर राज कर रही हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लेकर नागिन तक, एक से बढ़कर एक हिट शोज देकर उन्होंने इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एकता की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है, खासकर उनकी शादी को लेकर। सालों से लोग यह जानना चाहते रहे हैं कि आखिर एकता कपूर ने शादी क्यों नहीं की, लेकिन उन्होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की।
हाल ही में एकता कपूर ऊषा काकड़े के पॉडकास्ट Known Unknown में नजर आईं। यह उनका पहला पॉडकास्ट था, जहां उन्होंने अपने करियर, टीवी शोज, कास्टिंग और निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए। इसी बातचीत में एकता ने पहली बार यह भी बताया कि उन्होंने और उनके भाई तुषार कपूर ने आज तक शादी क्यों नहीं की।
एकता ने साफ कहा कि उन्होंने शादी से ज्यादा अपने काम को प्राथमिकता दी। उनके मुताबिक, वह और तुषार दोनों ही अपने-अपने करियर में इतने व्यस्त हो गए कि शादी उनके लिए कभी प्राथमिकता बनी ही नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
एकता कपूर के पिता जितेंद्र बने सबसे बड़ी प्रेरणा
एकता ने अपने पिता और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह 18-19 साल की थीं, तब उनके पिता ने उनसे कहा था कि या तो कुछ काम करो, वरना मैं तुम्हारी शादी करवा दूंगा।
एकता के लिए यह बात किसी चेतावनी से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह अपनी जिंदगी को खुलकर जीना चाहती थीं और किसी भी रिश्ते या बंधन में नहीं बंधना चाहती थीं। शादी से बचने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया और यहीं से उनके करियर की असली शुरुआत हुई।
भाई-बहन का एक जैसा फैसला
एकता ही नहीं, बल्कि उनके भाई तुषार कपूर ने भी शादी न करने का फैसला किया। दोनों भाई-बहन इतने काम में डूब गए कि शादी का ख्याल ही नहीं आया। एकता ने बताया कि एक बार इस मुद्दे पर उनके पिता जितेंद्र ने कहा था कि कम से कम तुम दोनों में से कोई एक तो शादी कर लो।
जब एकता ने इसकी वजह पूछी, तो जवाब मिला “बच्चा।” इसके बाद एकता और तुषार ने बिना शादी किए ही माता-पिता बनने का फैसला लिया और अपने माता-पिता को नाती-पोते दे दिए।
ये भी पढ़ें- AI ने दिखाई बॉलीवुड की ‘टाइटैनिक’, ऐश्वर्या राय-राजेश खन्ना बने जैक-रोज, VIDEO देख फैंस बोले कमाल
बिना शादी बने माता-पिता
एकता कपूर का एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने रवि रखा है। यह नाम उन्होंने अपने पिता जितेंद्र के असली नाम रवि के सम्मान में रखा। वहीं, तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य है। दोनों भाई-बहन ने टेस्ट ट्यूब बेबी (IVF) के जरिए पैरेंट बनने का रास्ता चुना। एकता का यह खुलासा उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला भी है और प्रेरणादायक भी।
Why ekta kapoor and tushar kapoo never married in career podcast revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













