- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Remove Dark Circles What To Apply At Night Home Remedy
Dark Circles Remedies: आंखों के नीचे काले घेरे जड़ से हो जाएंगे खत्म! सोने से पहले कर लें ये 1 काम
Dark Circles Home Remedy: आजकल खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होना एक आम समस्या बन गई है। ये चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स से परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक)
Remove Dark Circles Naturally: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन टाइम और नींद की कमी की वजह से डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन गए हैं। लोग इन्हें छिपाने के लिए महंगे कंसीलर और आई-क्रीम का सहारा लेते हैं लेकिन इसका असली इलाज आपकी आदतों में छिपा है।
खूबसूरत आंखें चेहरे का आईना होती हैं लेकिन जब इनके नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स पड़ जाते हैं तो पूरा कॉन्फिडेंस कम होने लगता है। अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं और तमाम क्रीम आज़माने के बाद हार मान चुके हैं तो यह खबर आपके लिए है। विशेषज्ञों का मानना है कि डार्क सर्कल्स का इलाज बाहरी लेप से ज्यादा आंतरिक देखभाल और सही रूटीन में है।
रात को लगाएं ये तेल
रात को सोने से पहले कोल्ड प्रेस वर्जिन कोकोनट ऑयल या बादाम तेल से आंखों के आसपास 2 मिनट की मसाज करना सबसे असरदार उपाय है। बादाम तेल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के नीचे की कोमल त्वचा को पोषण देता है और रक्त संचार को सुधारता है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
कैसे करें इस्तेमाल
- सोने से पहले चेहरा साफ करें।
- अनामिका उंगली पर तेल की दो बूंदें लें।
- बहुत हल्के हाथों से क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉक वाइज मसाज करें।
- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें:- शाम की भूख का पक्का इलाज! बिना ओवन के 10 मिनट में ब्रेड और घर की सब्जियों से बनाएं बाजार जैसा पिज्जा
इन बातों का भी रखें ध्यान
पर्याप्त नींद
कोई भी नुस्खा तब तक काम नहीं करेगा जब तक आप 7-8 घंटे की गहरी नींद नहीं लेते।
हाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी से त्वचा पीली और धंसी हुई दिखने लगती है जिससे काले घेरे उभर आते हैं। दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
स्क्रीन टाइम कम करें
सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल और लैपटॉप को खुद से दूर कर दें। स्क्रीन की ब्लू लाइट आंखों की नसों पर दबाव डालती है।
घरेलू नुस्खे भी हैं मददगार
यदि काले घेरे बहुत ज्यादा हैं तो ठंडे ग्रीन-टी बैग्स या खीरे के स्लाइस को 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन और कालेपन को कम करने में जादुई काम करते हैं।
डार्क सर्कल्स रातों-रात गायब नहीं होते लेकिन अगर आप सोने से पहले मसाज की इस आदत को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं तो 15 दिनों के भीतर आपको बड़ा अंतर नजर आने लगेगा।
How to remove dark circles what to apply at night home remedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














